कानपुर के अरौल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक 13 साल के दोस्त को बहला फुसलाकर गांव के खंडहर में ले गए। वहां बंधक बनाकर कुकर्म किया। दरिंदों ने विरोध करने पर किशोर का रस्सी से गला कस दिया। आरोपियों ने उसके साथ बर्बरता की हदें पार कर दीं।
कानपुर के अरौल थाना इलाके में 13 साल के किशोर की कुकर्म के बाद हत्या करने वाले कातिल दो युवकों में से एक के रिश्तेदारों का राजनीतिक कनेक्शन भी सामने आया है। किशोर की कुकर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी अज्जू उर्फ ओसाफ के एक मामा वर्तमान में एक ग्राम पंचायत में प्रधान हैं जबकि दूसरे सपा की जिला इकाई के पदाधिकारी हैं। सपा के विधानसभाक्षेत्र अध्यक्ष विनय यादव ने बताया कि वह पूरी घटना को लेकर नजर बनाए हुए हैं और संगठन के वरिष्ठजनों के संपर्क में हैं। चर्चा कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 6
आरोपी अज्जू
- फोटो : अमर उजाला
दो को दे चुका तलाक
पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला है कि आारोपी अज्जू ने तीन बार निकाह किए हैं। दो से उसका तलाक हो चुका है। तीसरी पत्नी से उसके दो बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि अज्जू के पत्नी व दोनों बच्चों को कन्नौज में रिश्तेदारी में छोड़कर बरेली की ओर जाने की बात कही जा रही है। पिता के इंतकाल के बाद अज्जू की अपनी अम्मी इरफाना से भी नहीं बनी, जिसके बाद से घर से निकाल दिया गया। घर से निकाले जाने के बाद वह गांव में ही एक होटल में रह रहा था।
विज्ञापन
3 of 6
जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कुकर्म के बाद दोस्तों ने प्रापर्टी डीलर के बेटे को मार डाला, चोट के 90 निशान मिले
कानपुर के अरौल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक 13 साल के दोस्त को बहला फुसलाकर गांव के खंडहर में ले गए। वहां बंधक बनाकर कुकर्म किया। दरिंदों ने विरोध करने पर किशोर का रस्सी से गला कस दिया। इसके बाद उसके सिर पर सरिये से वार कर खोपड़ी खोल डाली। पूरा शरीर पेचकस से गोदकर मार डाला। उसके शरीर पर चोट के 90 निशान मिले हैं।
4 of 6
जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम में इसका खुलासा हुआ। दरिंदों ने हाथ पैर तोड़ने के साथ गुप्तांग को भी चोट पहुंचाई। हत्या के बाद शव को हाईवे के पास 40 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए घटना को अपहरण का रूप देने की साजिश रची। इसके तहत किशोर के मोबाइल से उसके पिता को 10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेजा।
विज्ञापन
5 of 6
जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला खुल गया। सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से घटना को अंजाम देने वाले किशोर के दोस्त और इसी गांव के निवासी अजहर उर्फ अज्जू और नजर अली उर्फ हुसैनी को गिरफ्तार कर लिया गया।
जिम जाने की बात कहकर निकला था
अरौल निवासी प्रापर्टी डीलर के 11 बच्चों में सबसे छोटा 13 वर्षीय बेटा बुधवार शाम सात बजे जिम जाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर न आने पर कॉल की गई तो उसका मोबाइल बंद मिला। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। गुरुवार सुबह 6:29 बजे पिता के पास किशोर के मोबाइल से फिरौती का मैसेज आया। पिता ने पुलिस से शिकायत की। घरवालों के संदेह जताने पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की तो दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली।