कानपुर में तीन डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी में मां-बेटे व फौजी के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। गोली से महिला की आंख फूटी थी। सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। बेटे के कंधे और सिर पर घाव और छर्रे मिले हैं।
विज्ञापन
1 of 10
Kanpur Murder And Suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के सेनपश्चिम पारा थाना इलाके के तुलसियापुर में सोमवार तड़के सुनीता और उनके बेटे दीप की दोनाली बंदूक से गोली मारकर हत्या कर खुद ट्रेन से कटकर जान देने वाले रिटायर्ड फौजी चेतराम के शवों का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई। रिपोर्ट में दोनाली बंदूक से गोली मारने के कारण महिला के शव की दाहिनी आंख फूट मिली। सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त और दर्जनों छर्रे मिले।
विज्ञापन
2 of 10
सेनपश्चिम पारा में घटनास्थल से सील करने के बाद दोनाली बंदूक लेकर निकलती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चेतराम की मौत ट्रेन से कटकर हुई
वहीं, डॉक्टरों को दीप के शव पर कंधे के पास गहरा घाव और सिर में छर्रे धंसे मिले। अत्यधिक रक्तस्त्राव से मौत की पुष्टि हुई है। चेतराम की मौत ट्रेन से कटकर ही होनी बताई जा रही है। तीनों शवों का विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
3 of 10
रेलवे ट्रैक पर मृतक चेतराम के हाथ की जांच करती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जघन्य हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच हो
मृतका सुनीता के फौजी भाई अमी ने कहा कि बहन और भांजे की गोली मारकर हत्या करने के बाद बहनोई चेतराम की भी हत्या की गई है। उन्होंने ट्रेन से खुदकुशी करने की बात मानने से इन्कार कर दी। उन्होंने कहा, इस जघन्य हत्याकांड की इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
4 of 10
बंदूक की जांच करती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुनीता की बहन का कहना था कि रविवार रात गांव में एक स्थान पर सीसीटीवी कैमरे में एक अज्ञात बाइक सवार को देखा गया है। वो कौन था यह जानकारी नहीं है। पुलिस को इस बिंदु पर भी जांच करनी चाहिए। इसके साथ ही घर के आसपास जहां कैमरे लगे हों वहां के फुटेज को खंगालने के लिए टीमें लगानी चाहिए।
यह था पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के कानपुर के सेन पश्चिम पारा में सोमवार तड़के रिटायर्ड फौजी चेतराम पासवान (52) ने पत्नी सुनीता (45) और बेटे दीप (16) की दोनाली बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस उनकी बाइक के नंबर के आधार पर घर पहुंची। घर में पत्नी व बेटे के खून से लथपथ शव पड़े मिले।
विज्ञापन
6 of 10
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस और फॉरेंसिक ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर और डीसीपी साउथ ने मौके पर पहुंचकर रिश्तेदारों से पूछताछ की। दंपती में अक्सर विवाद होने और रिटायर्ड फौजी के सट्टे की लत में कर्जदार होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
7 of 10
मृतक चेतराम पासवान, सुनीता और दीप के फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मूलरूप से घाटमपुर के सेरुआ बखरिआ गांव निवासी चेतराम पांच साल पहले सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद से मालरोड स्थित रिजर्व बैंक में सिक्योरिटी गार्ड थे। परिवार में पत्नी सुनीता और बेटा दीप थे। दीप कक्षा नौ का छात्र था।
8 of 10
बड़ा भाई रामबाबू रोते बिलखती बेटी को सझाता हुआ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर में नए घर में शिफ्ट हुआ था परिवार
पूरा परिवार अक्तूबर 2025 में तुलसियापुर में नए घर में शिफ्ट हुआ था। पहले परिवार आवास विकास हंसपुरम में रहता था। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सोमवार तड़के करीब पौने छह बजे डीएफसी रेलवे ट्रैक पर कठोंगर गांव के पास मालगाड़ी के आगे एक शख्स के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी।
9 of 10
सेनपश्चिम पारा में घटनास्थल से सील करने के बाद दोनाली बंदूक लेकर निकलती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ट्रैक के पास बाइक भी मिली थी। जीआरपी ने शख्स की शिनाख्त के लिए बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच कराई तो वह आवास विकास निवासी चेतराम पासवान की निकली।
घर में पत्नी और बेटे के शव मिले
पुलिसकर्मी आवास-विकास के पते पर पहुंचे, जहां उन्हें चेतराम के मकान बेचने और तुलसीपुर स्थित नए घर के बारे में पता चला। वहां पहुंचने पर मेन गेट बंद मिला लेकिन धक्का देने पर खुल गया। अंदर कमरे में बिस्तर पर पत्नी सुनीता और जमीन पर बेटे दीप के खून से सने शव पड़े थे।