फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तस्वीरों में देखें मोदी के ये अजब-गजब ‘फैन्स’

Mon, 19 Dec 2016 08:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
मोदी के प्रशंसक - फोटो : अमर उजाला
कानपुर रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। मोदी की निगाहें अपनी ओर आकर्षित करने लिए अलग-अलग रूपों में उनके चाहने वाले नजर आये। 
Trending Videos
विज्ञापन

हर शख्स मोदी रंग में रंगा

2 of 7
मोदी के प्रशंसक - फोटो : अमर उजाला
मोदी के प्रशंसकों का उत्साह सोमवार को रैली स्थल पर देखने लायक था। रैली पहुंचा हर शख्स मोदी रंग में रंगा दिखाई दे रहा था। वहीं बदन पर लाल और केसरिया रंग पोते एक शख्स नमो-नमो के नारे लगाते देखा गया। 
विज्ञापन

किसी के पेट तो किसी की पीठ में मोदी

3 of 7
मोदी के प्रशंसक - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के निराला नगर स्थित मैदान में मोदी प्रशंसकों ने अलग-अलग रूप धारण कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान कोई अपने पेट तो कोई अपनी पीठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनवाये हुए चल रहा था। 

हाथ में केतली और छाती में खिलाया कमल

4 of 7
मोदी के प्रशंसक - फोटो : अमर उजाला
हाथ में केतली और छाती में खिलाया कमल। इस शख्स को देखकर हर कोई हैरान था। मोदी के समर्थकों में नंबर वन रहे इस शख्स ने खूब वाहवाहियां लूटीं। 
विज्ञापन

ये हैं रंगे-पुते प्रदीप सिंह

5 of 7
मोदी के प्रशंसक
रैली स्थल में नंगे बदन आये रहनमानपुर सिकरी विधान सभा के प्रदीप सिंह चौहान ने पूरे बदन में बीजेपी रंग पोतकर खुद को मोदी का सबसे बड़ा फैन बताया। हालांकि इनसे बड़े-बड़े फैन रैली स्थल पर देखे गये। 
विज्ञापन

मोदी और परिवर्तन

6 of 7
मोदी के प्रशंसक - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के आते ही रैली स्थल तालियों और नमो-नमो के शोर से गूंजने लगा। इसी बीच पीठ पर मोदी की तस्वीर बनाकर आये इस शख्स को देखकर लोग हैरान थे। इन्होंने मोदी को दूसरा नाम परिवर्तन भी दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने हाथों से बनाया पीएम के लिए ये गिफ्ट

7 of 7
मोदी के प्रशंसक
निराला नगर से आये इस युवक ने अपने हाथों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां का चित्र बनाकर रैली स्थल पर लाये। ये गिफ्ट मोदी के लिए लाया गया था। बीजेपी कार्यकर्ताओं के हाथों से ये गिफ्ट पीएम तक पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें