कानपुर में जनता से पूर्णतया लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस तरह-तरह उपाय कर रही है। ऐसा ही एक रोचक मामला चमनगंज थानांतर्गत भन्नानापुरवा में सामने आया है।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
यहां सीसामऊ सीओ त्रिपुरारी पांडेय के नेतृत्व में पुलिसकर्मी इलाके में गश्त कर रहे थे। तभी एक क्षेत्रीय युवक बेखौफ बाहर घूम रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों द्वारा जब उससे बाहर घूमने का कारण पूछा गया तो वो कोई खास वजह न बता सका। युवक को सबक सिखाने के लिए पुलिसकर्मी उसे पास के ही एक मंदिर ले गए और मंदिर के बाहर खड़ा कर उठा बैठक लगाने को कहा।
4 of 5
कानपुर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर भगवान से माफी मांगने के लिए कहा। युवक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए मंदिर के बाहर उठा-बैठक लगाई और भगवान से माफी मांगी।