फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown in Kanpur: उल्लंघन पर मंदिर के बाहर लगवाई उठा-बैठक, भगवान से मांगी माफी, वीडियो वायरल

Sat, 11 Apr 2020 04:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्रक, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जनता से पूर्णतया लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस तरह-तरह उपाय कर रही है। ऐसा ही एक रोचक मामला चमनगंज थानांतर्गत भन्नानापुरवा में सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
यहां सीसामऊ सीओ त्रिपुरारी पांडेय के नेतृत्व में पुलिसकर्मी इलाके में गश्त कर रहे थे। तभी एक क्षेत्रीय युवक बेखौफ बाहर घूम रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों द्वारा जब उससे बाहर घूमने का कारण पूछा गया तो वो कोई खास वजह न बता सका। युवक को सबक सिखाने के लिए पुलिसकर्मी उसे पास के ही एक मंदिर ले गए और मंदिर के बाहर खड़ा कर उठा बैठक लगाने को कहा। 

4 of 5
कानपुर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
साथ ही लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर भगवान से माफी मांगने के लिए कहा। युवक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए मंदिर के बाहर उठा-बैठक लगाई और भगवान से माफी मांगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
अब लॉकडाउन उल्लंघन करने पर भगवान से माफी मांगने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें