कानपुर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते पुलिस ने लॉकडाउन और सख्त कर दिया है। मंगलवार को शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। बिना वजह घर से बाहर निकलने व लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने सबक सिखाया।
विज्ञापन
2 of 6
कानपुर लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
रोशन नगर में सुबह से ही जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। इलाके का हाल देखने एसीएम 6 अभिषेक सिंह, कल्याणपुर सीओ,एसओ, एसपी वेस्ट भी पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 6
कानपुर लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर न्यू शिवली रोड तिराहे पर पुलिस चेकिंग करती करती नजर आई। वहीं कल्याणपुर पनकी रोड में वाहन सरपट दौड़ते दिखे। कल्याणपुर सब्जी मंडी में सन्नाटा रहा। पुराना शिवली रोड में सड़कों पर ठेले लगे और क्षेत्रीय लोगों की चहल पहल दिखाई दी।
4 of 6
कानपुर लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना का मरीज मिलने के बाद भी रावतपुर गांव की सभी गलियां सीज नहीं की गई हैं। यहां सड़कों और मोहल्लों में लोग घरों से निकलते रहे हैं। शटर खोलकर दुकानों से सामान भी बेचा जा रहा है। वहीं रावतपुर गांव में अंसारी मोहल्ला जाने वाली गली को लोगों ने खुद ही डंडे लगाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
कानपुर लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
हॉटस्पॉट इलाका मछरिया की गली में बैरिकेडिंग लगी दिखी। यहां सड़कों पर सन्नाटा रहा। लोग घरों में ही कैद रहे।