कानपुर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते पुलिस ने लॉकडाउन और सख्त कर दिया है। सोमवार को लगभग सभी चौराहों पर पुलिस का सख्त पहरा दिखा। बिना वजह घर से बाहर निकलने व लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने सबक सिखाया।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
किदवईनगर क्षेत्र में पुलिस ने लॉकडाउन का पालन न करने वालों को चौराहे पर लाइन से बैठाकर दंडित किया। साथ ही लॉकडाउन का उल्लंघन न करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
जाजमऊ क्षेत्र में मदरसे के पास बैरिकेडिंग लगा कर रास्ता बंद कर दिया गया। जाजमऊ शीतला बाजार में भी बैरिकेडिंग लगाई गयी।
4 of 5
कानपुर लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
परेड चौराहे पर सुबह से ही सख्ती शुरू हुई। नवीन मार्केट से घंटाघर जाने वाली रोड पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद दिया। यहां वाहनों को चेतावनी देकर वापस किया गया।
कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में माधव बाग के पास सब्जी मंडी लगी। यहां 500 से अधिक लोग इकट्ठा हुए। हाईवे के किनारे और थाने के पास होने के बावजूद पुलिस इन पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।