पूर्ण लॉकडाउन के बावजूद कानपुर के कई इलाकों में आदेशों की धज्जियां उड़ीं। वहीं कई क्षेत्र ऐसे भी हैं जिन्होंने पूर्णतया लॉकडाउन का पालन किया और घरों में ही कैद रहे। शहर के चौराहों पर पुलिस तैनात दिखी।
विज्ञापन
2 of 7
कानपुर लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
बर्रा 2 सब्जी मंडी में सन्नाटा दिखा। साकेत नगर सब्जी मंडी भी खाली दिखी। निराला नगर बाजार में आज एक भी ठेला नहीं लगा। वहीं गोविंद नगर में क्षेत्रीय लोगों की चहल कदमी दिखी।
विज्ञापन
3 of 7
कानपुर लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
बिधनू के शिवगंज चौराई गांव में पुलिस के सामने सब्जी बाजार लगी। रामादेवी से यशोदा नगर बाईपास पर इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आए। जाजमऊ चेकपोस्ट में सन्नाटा पसरा दिखा।
कृष्णा नगर में दुकानें खुलीं। यहां लोगों ने सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं रखा। पीरोड में राशनकार्ड बनवाने के लिए बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे हुए लोग बैठे दिखाई दिए।
4 of 7
कानपुर लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बजरिया चौराहे पर राशन की दुकान में लंबी लाइन लगी। यहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा पी रोड में ग्राहकों की लंबी लाइन लगी।
विज्ञापन
5 of 7
कानपुर लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर में हरकत में आई पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया। कल्याणपुर पनकी रोड में संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान वाहन रफ्तार भरते दिखे। बर्रा हाईवे पर भी अन्य दिनों से ज्यादा आवागमन रहा। कल्याणपुर न्यू शिवली रोड मकसूदाबाद में दूध मंडी लगी।
विज्ञापन
6 of 7
कानपुर लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
पूर्ण लॉकडाउन के चलते घाटमपुर में पुलिस प्रशासन और सख्त हुआ। यहां बेवजह घूमने वालों को रोककर पूछताछ की जा रही है।