फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीत हत्याकांड: जलस्तर घटा, स्टीमर फंसा, नदी में पैदल चलकर शव की तलाश

Tue, 28 Jul 2020 10:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
संजीत हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पांडु नदी में मंगलवार को जलस्तर काफी हद तक घट जाने से संजीत का शव खोज रही पीएसी व गोताखोर टीमों की मुश्किलें और बढ़ गईं। स्टीमर के मिट्टी और कूड़े में फंसने से सर्च ऑपरेशन में बाधा आ रही है।
विज्ञापन

2 of 6
संजीत हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
टीम ने नदी में पैदल ही चलकर शव खोजने का प्रयास किया। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने भी फत्तेपुर गोही के पास पहुंचकर सर्च ऑपरेशन में जुटी टीम को निर्देश दिए। हालांकि, संजीत का शव खोजने में जुटी टीम को छठवें दिन भी कोई कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

3 of 6
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
23 जुलाई को संजीत अपहरण हत्याकांड का खुलासा करने के साथ ही पुलिस ने पांडु नदी में शव तलाशना शुरू कर दिया था। सर्च ऑपरेशन में चार स्टीमरों की मदद से पीएसी व 35 गोताखोरों की टीम लगी हुई है।

 

4 of 6
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
स्टीमर की मदद से टीमों ने करीब 40 किमी तक पूरी नदी छान मारी, लेकिन शव नहीं मिला। मंगलवार सुबह जब टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो नदी का जलस्तर काफी गिर जाने से परेशानी हुई।

 
विज्ञापन

5 of 6
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर हरमीत सिंह ने बताया कि एक बार बिधनू, महाराजपुर तक नदी खंगालने के बाद दोबारा से शव की तलाश कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि दो दिनों तक सर्च ऑपरेशन और चलाया जाएगा, अगर शव नहीं मिला तो मजबूरी में इस ऑपरेशन को बंद करना पड़ेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
जंगली कुत्ते तो नहीं ले गए शव
इंस्पेक्टर ने बताया कि इतनी गहनता से जांच करने के बाद भी संजीत के शव का पता नहीं लग सका है। उनका कहना है कि नदियों के किनारे कटरी इलाके में रहने वाले जंगली कुत्ते अक्सर जानवरों आदि के शवों को खींचकर कटरी ले जाते हैं। उन्होंने संजीत के शव के साथ भी ऐसा ही होने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें