फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे कुछ न करना, घर छोड़ दो भइया: शक हुआ तो चीखने चिल्लाने लगा था बच्चा, खुद छुड़ाने के लिए छटपटाया, लेकिन...

Fri, 02 Sep 2022 10:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
Kanpur kidnapping and murder case - फोटो : अमर उजाला/ट्विटर
कानपुर जिले के कैंट के मैकूपुरवा गांव के दस वर्षीय बच्चे को सोमवार रात फिरौती के लिए गांव के चार लोगों ने अगवा कर बरगदिया घाट पर गंगा नदी में डुबोकर मार दिया। शव भी नदी में बहा दिया। उसके बाद परिजनों को कॉल कर फिरौती मांगी। आधी रात जानकारी पुलिस को दी गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार रात सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में वारदात कबूली है। अब तक शव बरामद नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार, मौकूपुर गांव निवासी मुरसलीन लोडर चालक है। वह पल्लेदारी का भी काम करता है। उसका दस वर्षीय बेटा रहमान सोमवार रात 8:30 बजे खाना खाने के बाद घर से बाहर निकला था, फिर वह नहीं लौटा। उसी रात 9:53 मिनट पर रहमान के ताऊ यामीन के फोन पर एक कॉल आई, रहमान की मां से बदमाशों ने कहा कि रहमान को उन्होंने अगवा कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 7
Kanpur kidnapping and murder case - फोटो : ट्विटर
छह लाख रुपये की फिरौती का इंतजाम करो। अगर पुलिस को जानकारी दी तो रहमान मार दिया जाएगा। यह सुनकर पूरा परिवार सन्न रह गया। रात 12:30 पर कैंट पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने तफ्तीश करते हुए गांव निवासी आमिल, समीर, अमित मिश्रा, तेज कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फिरौती वसूलने के लिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन

3 of 7
Kanpur kidnapping and murder case - फोटो : सोशल मीडिया
रहमान को गोद में लेकर गंगा में गया, सांस थमने तक डुबोए रहा
पुलिस के  मुताबिक अमित व तेज कुमार उसको स्कूटी से अगवा कर बरगदिया घाट पहुंचे थे। दोनों इस बात की जानकारी समीर व आमिल को दे चुके थे। करीब आधे घंटे बाद तेज कुमार रहमान को जबरन गोद में उठाकर गंगा में कूद गया। इसके बाद उसको डुबो दिया। रहमान को पानी में तब तक डुबोए रहा जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। फिर उसे नदी में बहा दिया। इसके बाद अमित और तेज गांव पहुंचे। आमिल व समीर से मिले। तब फिरौती की कॉल की गई। 

4 of 7
अपहरण के बाद बच्चे की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
बरगदिया घाट पर जब रहमान को ले जाया गया तो उसको कुछ शक हुआ। वह बार-बार अमित व तेज कुमार से कह रहा था उसको घर छोड़ दो लेकिन इन दोनों की साजिश कुछ और ही थी। जब उसको नदी की तरफ ले जाने लगे तो वह चीखने चिल्लाने लगा। खुद छुड़ाने के लिए छटपटाने लगा मगर आरोपियों का मन नहीं पसीजा। उसको डुबो दिया। तेज कुमार के हाथों पर खरोच के निशान मिले हैं। जो रहमान ने नोंचे थे। उसने खुद इन सभी बातों को कबूल किया है। 
विज्ञापन

5 of 7
अपहरण के बाद बच्चे की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि रहमान को मारना है। उसकी वजह थी कि वह सभी को जानता था। फिरौती लेने के बाद उसकी हत्या करते। चूंकि वह रोने चिल्लाने लगा इसलिए पहले ही मार दिया। आरोपियों ने बताया कि बार-बार रहमान उनको भइया भइया कहकर कहता रहा कि मुझे कुछ न करना। 
विज्ञापन

6 of 7
अपहरण के बाद बच्चे की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
मां बोली...मेरे मासूम का क्या कसूर था 
मेरा रहमान बहुत सीधा था। न मेरी किसी से दुश्मनी थी। गांव में ही वह खेलता रहता था। आज वहीं चार लोगों ने उसकी जान ले ली। आखिर मेरे मासूम बच्चे का क्या कसूर था...। ये बातें कहकर रहमान की मां शबनम दहाड़ मारकर रोती बिलखती रहीं। पुलिस ने मंगलवार रात को सबसे पहले रहमान के ताऊ यामीन को थाने बुलाया था। उनके सामने ही आरोपियों से पूछताछ की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अपहरण के बाद बच्चे की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने उनके सामने ही वारदात कबूली थी लेकिन वह रहमान के माता-पिता से यह बात बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। बुधवार दोपहर तक रहमान के माता-पिता अनजान रहे। आखिर में पुलिस ने उनको पूरी वारदात बताई, जिसके बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें