सुबह-शाम ओस के कारण मौसम में आई नमी ने कानपुर की हवा खराब कर दी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शनिवार को कानपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) प्रदेश में सबसे अधिक 396 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर में बढ़ा प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
प्रदूषण में कानपुर देश में दूसरे नंबर पर रहा। पहले नंबर पर पटना (एक्यूआई 404) रहा। मौसम में आई नमी और जबरदस्त प्रदूषण के चलते कानपुर की हवा लगातार खराब चल रही है।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर में बढ़ा प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार के मुकाबले कानपुर का एक्यूआई शनिवार को 360 से बढ़कर 396 पहुंच गया। कानपुर का एक्यूआई दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे प्रदूषित शहरों से भी ऊपर रहा।
4 of 5
कानपुर में बढ़ा प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
विशेषज्ञों के मुताबिक ठंड बढ़ने पर स्थिति और बिगड़ सकती है। ऐसे में सभी को खास सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कोई भी समस्या होने पर उसे नजरंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।