फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती धांधली: कौन डकार गया लाखों रुपये, काउंटर बनी कार में हुई थी वसूली, पुलिस ने नहीं दिखाई बरामदगी

Wed, 21 Oct 2026 10:27 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के मेडिकल में पास कराने के नाम पर हुई रिश्वतखोरी के मामले में आरोपी डॉक्टर प्रदीप सक्सेना और महेश द्विवेदी जेल भेज दिए गए हैं, जबकि कार से रुपयों की बरामदगी न दिखा पाने के कारण पुलिसिया कार्रवाई सवालों के घेरे में है। जांच में सामने आया है कि पुलिस लाइन में खड़ी एसयूवी कार को वसूली काउंटर बनाकर 40 से अधिक अभ्यर्थियों से लाखों रुपये कैश और यूपीआई के जरिए वसूले गए थे। 
विज्ञापन
1 of 7
कानपुर होमगार्ड भर्ती में धांधली का मामला - फोटो : amar ujala
कानपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के मेडिकल में पास कराने के लिए ली जा रही रिश्वत प्रकरण में दो डॉक्टर प्रदीप सक्सेना और महेश द्विवेदी जेल चले गए। हालांकि, चालक की रिमांड कोर्ट ने मंजूर नहीं की। पुलिस उसके पास से रुपयों की बरामदगी नहीं दिखा सकी। ऐसे में पुलिसिया कार्रवाई भी सवालों के घेरे में आ गई है।
अधिकारियों की शुरुआती जांच में सामने आया कि मेडिकल कराने आए करीब 40 से अधिक अभ्यर्थियों से वसूली काउंटर बनी पुलिस लाइन में खड़ी एसयूवी कार में कैश और यूपीआई के माध्यम से लाखों रुपये लिए गए। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वसूली की रकम कौन डकार गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कानपुर होमगार्ड भर्ती में धांधली का मामला - फोटो : अमर उजाला
चालक को निजी मुचलके पर छोड़ा गया
यह हाल तब है जब हंगामा होने पर कार्रवाई करते हुए होमगार्ड कमांडेंट की टीम ने कार चालक अजीत व एक अन्य को पकड़ा। उस वक्त अभ्यर्थियों ने चीख-चीखकर कहा था कि इसी कार में लाखों रुपये रखे हैं। इसके बाद भी रकम की बरामद नहीं दिखाई जा सकी। एसीपी कोतवाली अमित कुमार ने बताया कि चालक को निजी मुचलके पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन

3 of 7
होमगार्ड भर्ती के दौरान वसूली का आरोपी कार चालक अजीत - फोटो : amar ujala
कार की चेकिंग की गई, तो बैग भी गायब था
उससे पूछताछ कर शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। कैश कहां गया इसकी भी पूछताछ की जाएगी। होमगार्ड कमांडेंट प्रीति शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों ने बैग में रुपये होने की बात कही थी। हालांकि, जब दौड़ाकर आरोपियों को पकड़ा गया तब कार की खिड़की खुली थी। कार की चेकिंग की गई, तो बैग भी गायब था।

4 of 7
वसूली का आरोपी डॉक्टर महेश द्विवेदी - फोटो : amar ujala
यूपीआई से इतनी घूस ली कि लिमिट खत्म हो गई
पुलिस की जांच में 5-6 यूपीआई खातों में रकम ट्रांसफर होने की बात सामने आई है। अभ्यर्थियों ने बताया कि अनफिट करार दिए लोगों को पर्ची देकर कार के पास जाने को कहा जाता था। वहां पर डॉक्टरों की ओर से बताई गई मेडिकल में कमी के आधार पर रकम बताई जाती थी।
विज्ञापन

5 of 7
वसूली का आरोपी डॉक्टर प्रवीण सक्सेना - फोटो : amar ujala
5-6 अन्य यूपीआई खातों में रकम मंगवाई
इस दौरान किसी से 15 तो किसी से 50 और एक लाख रुपये तक की मांग की गई। कई लोगों ने इधर-उधर से जुगाड़ कर रकम अपने मोबाइल पर मंगाई। बताया गया कि यूपीआई से इतनी रकम ली गई कि एमांउट क्रेडिट की लिमिट खत्म हो गई। इसके बाद चालक ने 5-6 अन्य यूपीआई खातों में रकम मंगवाई।
विज्ञापन

6 of 7
कानपुर होमगार्ड भर्ती में धांधली का मामला - फोटो : amar ujala
जेल में आपस में बतियाते रहे दोनों डॉक्टर
घूस लेने के आरोप में जेल भेजे गए आरोपी डॉक्टर प्रदीप सक्सेना और महेश द्विवेदी रात भर आपस में बतियाते रहे। इस दौरान दोनों ने अन्य किसी से बात नहीं की। जेलर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों को फिलहाल मुलाहजा बैरक में रखा गया है। सुबह चाय और नाश्ता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कानपुर होमगार्ड भर्ती में धांधली का मामला - फोटो : amar ujala
फिर से कराया जाएगा अभ्यर्थियों का मेडिकल
होमगार्ड कमांडेंट प्रीति शर्मा ने बताया कि जिस दिन हंगामा हुआ उसी दिन 200 लोगों का मेडिकल होना था। अब उनका मेडिकल दोबारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें