पूरे भारत में मशहूर कानपुर के ऐतिहासिक गंगा मेले में इस बार जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सरसैया घाट पर लगे मेले में संतों ने भी शिरकत की। भोजपुरी समाज की ओर से भोजपुरी लोक गीतों और फगुआ गीतों की मोहक प्रस्तुति दी गई। बड़ी संख्या में लोगों ने इन गीतों को सुना और सराहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला
शनिवार को शाम चार बजे के बाद से ही सरसैय्या घाट में भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस दौरान राजनीतिक हस्तियों ने भी शिरकत की। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार,भाजपा उत्तर इकाई अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी,अनीता गुप्ता, विधायक सीसामऊ इरफान सोलंकी, आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई, कैंट विधायक सोहेल अंसारी, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा, निर्मल तिवारी, रविंद्र पाटनी, कांग्रेसी नेता शैलेंद्र दीक्षित समेत तमाम राजनीतिक दलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 6
कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला
गुरु सिंह सभा की ओर से मेले में आए लोगों को मीठा पानी पिलाया गया। इस दौरान सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने घंटों सेवा की। गंगा मेले में लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर होली की शुभकामनाएं दीं। लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर व गले मिलकर शुभकामनाएं दे रहे थे। आने जाने वाले लोगों का सौंप, मिश्री, लौंग आदि देकर स्वागत कर रहे थे। मेले में संतों ने भी शिरकत की। प्रभु कृपा आश्रम जाजमऊ के महंत अरुण पुरी चैतन्य ने बताया कि इस बार मेला आयोजन में संतों ने भी भागीदारी की। कृष्णदास महंत पनकी व महंत आनंदेश्वर समेत बड़ी संख्या में संत समाज मौजूद रहा।
4 of 6
कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला
गंगा मेला में आए लोग खासकर युवा जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। युवा बीच बीच में अबीर गुलाल उड़ाते हुए हर हर मोदी, हर हर योगी के नारे भी लगा रहे थे। इसी बीच इस्कान टेंपल के कृष्ण अनुयायी भी गुजरे और उन्होंने हरे रामा हरे कृष्णा का भजन गाया। इस पर पूरा माहौल राम मय होता दिखा। हर ओर से जय जय श्री राम के नारे लगे। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के अच्छे इंतजाम रहे।
विज्ञापन
5 of 6
कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला
बिरहाना रोड नवयुवक संघ की ओर से शनिवार को गंगा मेला कार्यक्रम अंतर्गत मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में शहर के गोविंद नगर, हालसी रोड, लाटूर रोड, कमला टावर, फूलबाग समेत 19 टीमों ने भाग लिया। इसें पीली बिल्डिंग बिरहाना रोड की टीम ने मटकी फोड़ने में सफलता प्राप्त की। टीम की ओर से पुष्कर ने मटकी फोड़ी।