फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर अग्निकांड: भूतल पर आग और छत के जीने पर था ताला, 100% तक जल गए थे दंपती और तीनों बेटियां…केवल कंकाल बचा

Tue, 06 May 2025 06:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Fire Accident: पोस्टमार्टम प्रभारी डॉक्टर नवनीत चौधरी के अनुसार पांचों के शव 100 प्रतिशत जले हुए थे। दानिश का दाहिनी हाथ आधा गल गया था। वहीं, बेटी इनाया की शरीर की हड्डी दिखने लगी थी। सभी के मुंह और नाक में कार्बन मिला है।
विज्ञापन
1 of 9
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
Tragic Fire Accident In Kanpur: कानपुर में चमनगंज के प्रेमनगर में पांच मंजिला इमारत में रविवार की रात आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। नीचे भयंकर आग और पांचवीं मंजिल की छत के जीने के दरवाजे पर ताला लगा था। इसके बीच फंसे दंपती और उनकी तीन मासूम बेटियों की जान चली गई।

बचाव कार्य में लगे कर्मियों को कारोबारी मो. दानिश (45) और उनकी पत्नी नाजली सबा (40) का शव चौथी मंजिल की सीढि़यों पर मिला, जबकि तीनों बेटियों के शव तीसरी मंजिल की सीढ़ी के नीचे मिले। ऐसा लगता है कि यह लोग छत पर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दरवाजे पर ताला लगा होने और अंदर आग व धुएं की वजह से खुद को नहीं बचा सके।
विज्ञापन

2 of 9
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
आग बुझाने में लगा पांच लाख लीटर से ज्यादा पानी
बता दें कि रविवार की रात 8:25 बजे बिजली के मीटर की चिंगारी से भड़की आग का तांडव 9 घंटे 10 मिनट तक चला। आग को बुझाने के लिए नौ फायर टेंडर को 77 चक्कर लगाने पड़े तब जाकर सोमवार सुबह 5:35 बजे आग बुझी। आग बुझाने में पांच लाख लीटर से ज्यादा पानी की बौछार की गई। आठ घंटे से ज्यादा चले बचाव कार्य में 75 से ज्यादा कर्मी लगे थे।
विज्ञापन

3 of 9
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
दीवार तोड़कर निकाला गया शव
साथ ही, हाइड्रोलिक प्लेटफार्म और एक रेस्क-यू वाहन का भी इस्तेमाल किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात 3:30 बजे दानिश और उनकी पत्नी नाजली सबा के शव निकाले गए। वहीं, रेस्क्यू टीम ने 5:34 बजे उनकी बेटियों सारा, सिमरा और इनाया के शव को मकान के दाहिनी ओर स्थित चप्पल के कारखाने की तरफ दीवार तोड़कर निकाला।

4 of 9
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
आग की वजह से तीनों जिंदगी हार गईं
वहीं, तीनों बेटियों सारा (15), सिमरा (12) और इनाया (07) ने खुद को सुरक्षित करने के लिए जीने के नीचे छिप गई थीं, लेकिन दमघोंटू धुएं और आग की वजह से तीनों जिंदगी से हार गईं। दानिश, पिता अकील को सुरक्षित निकालने के बाद पत्नी और बेटियों को बचाने के लिए अंदर गए थे। इसके बाद वह भी बाहर नहीं निकल सके।
विज्ञापन

5 of 9
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
मुंह और नाक में मिला है कार्बन
एसडीआरएफ की टीम ने भी दंपती और बेटियों के अलग-अलग शवों को देखकर भागमभाग के दौरान एक दूसरे का साथ छूटने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम प्रभारी डॉक्टर नवनीत चौधरी के अनुसार पांचों के शव 100 प्रतिशत जले हुए थे। दानिश का दाहिनी हाथ आधा गल गया था। वहीं, बेटी इनाया की शरीर की हड्डी दिखने लगी थी। सभी के मुंह और नाक में कार्बन मिला है।
विज्ञापन

6 of 9
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
शवों को चमड़ा मंडी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया
दानिश की पत्नी नाजली का मायका नेपाल में है। शाम को नाजली की मां नौसवा खातून, फैजल व उसका छोटा भाई शहर आए। इसके बाद रात आठ बजे शवों को चमड़ा मंडी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। दो साल पहले तक दानिश सेना को जूते की अपूर्ति करते थे। वर्तमान में वह भाई कासिफ के साथ रियल इस्टेट का कारोबार भी कर रहे थे।
विज्ञापन

7 of 9
kanpur fire accident - फोटो : एएनआई
चार-चार लाख रुपये का मिलेगा मुआवजा
वहीं, सोमवार शाम को करीब 5:54 बजे अचानक मौसम बदलने और आंधी चलने पर आसपास के लोगों ने दानिश के फ्लैट से फिर धुआं उठते व आग की लपटें देखीं। इस पर दमकल की गाड़ी बुलाई गई और बगल के धर्मेंद्र के मकान से पाइप डालकर आग को काबू किया गया। मृतकों को आपदा कोष से चार-चार लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा।

8 of 9
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
दिल दहलाने वाले मंजर को देख लोग कांप गए
पांच मंजिला भवन में हुए भीषण अग्निकांड के दूसरे दिन आग की भयावहता का मंजर देख लोगों के दिल कांप गए। खामोशी के बीच कमरे के कुछ हिस्से से उठता धुआं नजर आया। वहां जाने पर पुलिस और प्रशासन की ओर से सख्ती लगा दी गई। भूतल में जूते के कारखाने से लगी आग ने पूरी बिल्डिंग को जलाकर खाक कर दिया। चमड़ा और केमिकल के कारण धधकती आग के बीच दमकल कर्मी पानी की बौछार करने के बाद भी अंदर फंसे परिवार को नहीं बचा सके।
विज्ञापन

9 of 9
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
एक-एक कोना जलकर राख
अग्निकांड के दूसरे दिन सोमवार को पूरी बिल्डिंग आग से तपती रही। कमरों के प्लास्टर टूट-टूटकर गिरते रहे। छतों पर लगे पंखे टेढ़े हो गए थे, जबकि बल्ब व रॉड फट गए। आग ने एक-एक कोने को जलाकर राख कर दिया था। आसपास इलाके के सैकड़ों लोगों ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग का हाल देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। मोबाइल से विभित्सा का वीडियो बनाने के बाद पुलिस को हटाने के बाद चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें