कानपुर अग्निकांड में मौत से मुंह में समाए छात्र प्रांजल के पिता ने आपबीती बताई है। उन्होंने कहा कि इकलौते बेटे को बचाने के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। सात घंटे बाद उसका शव मिला। वहीं, दूसरी मृतक महिला के शरीर पर 18 चोटों के निशान मिले हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आग और धुएं के बीच मेरा बेटा कितना तड़पा होगा... यह कहते हुए छात्र प्रांजल के पिता अनिल कुमार बाथम की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। उन्होंने बताया कि रात करीब तीन बजे फ्लैट की डोरबेल लगातार बजने लगी। नींद खुली तो कमरे में धुआं भरा हुआ था। अनहोनी की आशंका से दरवाजा खोला तो सामने आग का तेज भभका आया।
आग देखकर शोर मचाते हुए किसी तरह आगे के कमरे में सो रही पत्नी मीता और बेटी गौरी को बालकनी तक पहुंचाया। इसके बाद अंदर के कमरे में सो रहे इकलौते बेटे प्रांजल को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह धुएं और लपटों से बचने के लिए मुख्य दरवाजे की ओर भाग चुका था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 15
कानपुर के पटकापुर के राधिका अपार्टमेंट में आग लगने के बाद बचाव अभियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अफरातफरी के बीच वह बेटे को तलाशते रहे। उनका आरोप है कि पुलिस और मौके पर पहुंचे सरकारी अमले के लोगों के सामने वह हाथ जोड़कर अपार्टमेंट में बेटे को तलाशने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। सुबह करीब सात बजे के बाद प्रांजल का जला हुआ शव मिला। बेटे का शव देखते ही अनिल टूट गए।
विज्ञापन
3 of 15
प्रांजुल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच नवंबर को मनाया था जन्मदिन, एक दिन पहले ही लौटा था घर
पिता अनिल कुमार ने बताया कि पांच नवंबर को पूरे परिवार ने बेटे का जन्मदिन मनाया था। उन्हें क्या पता था कि यह उसका आखिरी जन्मदिन साबित होगा। प्रांजल ने कुछ समय पहले ही हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। वह पिछले तीन दिनों से चकेरी के सतबरी निवासी अपनी मौसी के घर रह रहा था। रविवार रात उसने घर लौटने की जिद की तो परिजन उसे वापस ले आए। परिवार को जरा भी अंदाजा नहीं था कि घर लौटने की उसकी जिद आखिरी वापसी बन जाएगी।
4 of 15
कानपुर के पटकापुर के राधिका अपार्टमेंट में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां को नहीं दी इकलौते बेटे की मौत की खबर
आग में झुलसीं प्रांजल की मां मीता को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर वह बार-बार बेटे और पति के बारे में पूछती रही हैं। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए परिजनों ने उन्हें बेटे की मौत की जानकारी नहीं दी। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार मां से सच छिपाकर खुद आंसू बहाते रहे।
विज्ञापन
5 of 15
कानपुर के पटकापुर के राधिका अपार्टमेंट में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राखी के पसलियां हुईं चकनाचूर, मिलीं 18 चोटें, धुएं से दम घुटने के बाद जला प्रांजल
राधिका अपार्टमेंट में रविवार रात हुए अग्निकांड ने दो परिवारों को गहरा दर्द दिया। अधिवक्ता जितेंद्र साहू की पत्नी राखी साहू की मौत गिरने से आई गंभीर चोटों के कारण हुई। एसी मिस्त्री अनिल कुमार बाथम के इकलौते बेटे प्रांजल की जान धुएं से दम घुटने और आग में जलने से चली गई।
विज्ञापन
6 of 15
कानपुर के पटकापुर के राधिका अपार्टमेंट में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों शवों का पोस्टमार्टम पैनल और वीडियोग्राफी के बीच कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार राखी साहू के शरीर पर करीब 17 से 18 चोटों के निशान मिले। गिरने से उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। उनकी पसलियों की हड्डियां चकनाचूर हो गई थीं। लीवर, हृदय और गुर्दे में भी आंतरिक रक्तस्राव मिला। वहीं 11वीं के छात्र प्रांजल की मौत धुएं से दम घुटने और आग की चपेट में आने से हुई।
विज्ञापन
7 of 15
कानपुर के पटकापुर के राधिका अपार्टमेंट में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसका शव पांचवें तल पर मिला था। प्रांजल के नाक, श्वास नली और फेफड़ों में कार्बन जमा पाया गया। उर्सला शवगृह पहुंचे क्षेत्रीय लोग बेटे को खोने वाले अनिल कुमार बाथम को ढाढ़स बंधाते रहे। पत्नी को खोने वाले जितेंद्र साहू दूसरे के कंधे पर सिर रखकर फफकते दिखे। अनिल कुमार बाथम ने बताया कि उनके पालतू तोते की भी जलकर मौत हो गई। हालांकि उन्होंने अपनी बिल्ली को कपड़े में लपेटकर किसी तरह बचा लिया।
लपटों से घिरा पटकापुर की तंग गली में बना अवैध अपार्टमेंट, दो की मौत, दो घायल
कानपुर के पटकापुर स्थित रामनारायण बाजार की पांच फुट चौड़ी सड़क पर 120 वर्ग गज जमीन में बने अनाधिकृत छह मंजिला अपार्टमेंट में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर में लगे बिजली के मीटर में हुए शार्ट सर्किट से सबसे पहले वहां खड़े वाहनों में आग लगी। इसके बाद आग की लपटें और काला धुआं सीढि़यों के रास्ते से छठवीं मंजिल तक पहुंच गईं। हादसे में एक किशोर और एक महिला की मौत हो गई जबकि किशोर की मां समेत दो लोग घायल हुए हैं। लपटें और काला धुआं इतना भयावह था कि अपार्टमेंट में रहने वालों में जिसने भी फ्लैट का दरवाजा खोला तो बाहर निकलने की हिम्मत न कर सका। ऐसे में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी खिड़कियों और छज्जे के सहारे पास- पड़ोस के मकान तक पहुंचे और अपनी जान बचाई।
9 of 15
कानपुर में राधिका अपार्टमेंट में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तंग और सकरी गली के कारण करीब एक घंटे बाद पहुंची दमकल भी अपार्टमेंट तक न पहुंच सकी। करीब 100 मीटर दूर खड़ी गाड़ियों ने रबर के सहारे अपार्टमेंट की आग पर काबू किया। इससे पहले इलाकाई लोगों ही सबमर्सिबल से आग बुझाने के लिए जूझते रहे। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल का कहना है कि बि्ल्डिंग के अनाधिकृत होने की जानकारी मिली और इसे बनाने वाले दो बिल्डरों के नाम भी सामने आए हैं। बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा केडीए वीसी से भी बात हुई है। ऐसे सभी अवैध अपार्टमेंट को सील करने की कार्रवाई को भी अमल में लाया जाएगा।
10 of 15
कानपुर में राधिका अपार्टमेंट में आग लगने के बाद बचाव अभियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने बताया कि पास-पड़ोस के लोगों के मुताबिक सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास फीलखाना थाना क्षेत्र के गणेश मंदिर वाली में स्थित राधिका अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर में खड़े दो पहिया वाहन धूं धूं कर जलने लगे। इसी फ्लोर में रहने वाला रमा देवी का परिवार चीखा चिल्लाया, लेकिन न तो उनकी आवाज ही बाहर जा सकी और न ही वे अग्निपथ को पार कर गेट तक पहुंच सके। ऐसे में सीढि़यों से पहली मंजिल की ओर दौड़ पड़े। तब तक अपार्टमेंट से सटे घरों के लोगों को भी घटना की जानकारी हो गई।
11 of 15
कानपुर में राधिका अपार्टमेंट में आग लगने के बाद बचाव अभियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपार्टमेंट के भीतर से लेकर बाहर सकरी गली तक में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें भी पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल से होते हुए अर्धनिर्मित छठी मंजिल तक पहुंच गई। प्रत्येक फ्लोर पर आमने-सामने दो फ्लैट होने के बाद भी किसी भी फ्लैट के दरवाजे नहीं खुले। फ्लैट में रहने वाले लोगों ने खिड़की से पटरा रखकर बगल में स्थित सुरेंद्र कश्यप के मकान और दो हाथ की दूरी में सामने रहने वाले प्रेम तिवारी का हाथ पकड़कर उनके छज्जे के सहारे जैसे-तैसे जान बचाई।
12 of 15
कानपुर में राधिका अपार्टमेंट में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान तीसरी मंजिल पर रहने वाले अधिवक्ता जीतेंद्र साहू चादर के सहारे नीचे उतरे। इसके बाद जब उनकी पत्नी राखी साहू (48) उसी चादर से नीचे उतर रही थी तभी चादर फट गई और राखी नीचे पहली मंजिल पर लटक रहे वैभव (20) के ऊपर जा गिरीं। दोनों ही सैकड़ों लोगों की आंखों के सामने नीचे गिरे, जिससे राखी की अस्पताल जाते वक्त मौत हो गई जबकि वैभव की रीढ़ की हड्डी टूट गई।
13 of 15
कानपुर में राधिका अपार्टमेंट में आग के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, पांचवीं मंजिल पर रहने वाले अनिल बाथम के 16 साल के बेटे प्रांजुल ने शोर- शराबा सुनकर फ्लैट का दरवाजा खोला तो धुएं और लपटों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पीछे से दौड़ती हुई आई प्रांजुल की मीता बेटे को उठाने आईं तो वह भी झुलस गई, अनिल ने किसी तरह मीता को खींचा, लेकिन धुएं के बीच प्रांजुल उन्हें ढूंढे नहीं मिला।
14 of 15
कानपुर में राधिका अपार्टमेंट में आग के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अनिल और झुलसी मीता खिड़की के सहारे पड़ोसियों की ओर से लगाई गई सीढ़ी के रास्ते अपार्टमेंट से बाहर निकल सकी। तब तक सुबह के पांच बज चुके थे, तब जाकर सौ मीटर दूर खड़ी दमकल की गाड़ियों ने मोटी रबर से पानी की बौछारें अपार्टमेंट पर फेंकनी शुरू की। घायल मीता को उर्सला में वैभव का हैलट में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर उर्सला पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीफओ दीपक शर्मा ने बताया कि फिलहाल शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
40-50 लोगों के लिए मसीहा बने पड़ोसी सकरी गली में भले ही आठ से 10 अपार्टमेंट हो, लेकिन बीच में छोटे-छोटे खंडहरनुमा मकान भी स्थित हैं। अपार्टमेंट में रहने वाले लोग कल तक इन मकानों में रहने वालों को तव्वजो नहीं देते थे, लेकिन लपटों से उनके फ्लैट घिरे तो उन्हीं खंडहरनुमा मकान में रहने वाले सुरेंद्र कश्यप, रवि, श्याम, प्रेम तिवारी और शीला आदि ने किसी मसीहा की तरह अपने घरों से पटरे सीढ़ी आदि लगाकर लोगों की जान बचाने के लिए आगे आए। अपार्टमेंट से करीब 40-50 लोगों को सकुशल निकाला गया।