जैसे ही छोटे का निष्प्राण शरीर नदी से बाहर आया, वहां मौजूद उनकी पत्नी, बच्चों और परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।