फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Encounter: पढ़ें क्या है वो मामला, जिसमें विकास दुबे को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, मारे गए आठ जवान

Sun, 05 Jul 2020 11:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमले में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद पुलिस मुख्य आरोपी विकास दुबे की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। विकास दुबे की तलाश में अब तक 100 से ज्यादा स्थानों पर दबिश दी जा चुकी है। पड़ोसी राज्य राजस्थान और मध्यप्रदेश में तलाश की जा रही है। पुलिस और एसटीएफ पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कई जिलों में लगातार छापे मार रही है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
विकास के 50 से अधिक करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लेकिन अभी तक विकास दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि शनिवार रात को पुलिस ने विकास दुबे के साथी को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का साथी और नौकर दयाशंकर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने पुलिस को बताया कि पुलिस ने विकास दुबे को दबिश की सूचना दी थी। सूचना के बाद विकास ने अपने असलहाधारी साथियों को बुला लिया था। 
 
विज्ञापन

3 of 6
समीक्षा शुक्ला, उनकी मां व बहन - फोटो : अमर उजाला
पढ़ें क्या है वो मामला, जिसमें विकास दुबे को पकड़ने पहुंची थी पुलिस
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और पारिवारिक बहनोई राहुल तिवारी के बीच घनश्यामपुर ग्राम पंचायत के मोहनी निवादा गांव की छह बीघा जमीन का विवाद है। करीब तीन वर्षों से विकास दुबे इस जमीन को अपनी पारिवारिक बहन को दिलाने के लिए राहुल पर दबाव बनाए हुए था।

4 of 6
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
मोहनी निवादा गांव निवासी दिवंगत लल्लन शुक्ला की तीन बेटियां हैं। लल्लन के पुत्र न होने पर उन्होंने सुनील शुक्ला नाम के भांजे को गोद लिया था। लल्लन ने अपनी छह बीघा जमीन सुनील के नाम कर दी थी।  लल्लन की एक पुत्री सुनीता गौरीलक्खा निवासी पत्नी बबलू तिवारी, दूसरी पुत्री प्रतिमा निवासी जादेपुर खस्सा पत्नी राहुल तिवारी हैं, जबकि तीसरी पुत्री सरिता अविवाहित है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
लल्लन के दत्तक पुत्र सुनील शुक्ला का विवाह बिकरू गांव के विकास दुबे की पारिवारिक बहन समीक्षा से हुआ है। राहुल तिवारी मोहनी निवादा गांव में ससुर की मौत के बाद ससुराल की जमीन बिक्री कर सबसे छोटी साली सरिता का विवाह करना चाहता था। विकास दुबे जमीन सुनील की होने को लेकर ऐसा न होने के लिए पूरी ताकत से लगा रहा। इसी बात पर दोनों पक्षों में कई बार पारिवारिक पंचायतें भी हुईं, लेकिन मामला सुलटा नहीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, विकास के विरोधी पारिवारिक सदस्यों ने राहुल तिवारी को आगे कर कुछ दिन पहले ही बाइक समेत अपहरण, मारपीट और अन्य आरोप लगा चौबेपुर एसओ विनय तिवारी को शिकायत की लेकिन राहुल को थाने से चलता कर दिया गया। फिर राहुल ने सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र से एसओ चौबेपुर की कई कारस्तानी बताते हुए तहरीर दी। इसके बाद दो जुलाई की रात विकास दुबे सहित उसके कई साथियों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके बाद सीओ बिल्हौर ने आलाधिकारियों से अनुमति लेकर चौबेपुर, शिवराजपुर और बिठूर थानों की फोर्स के साथ बिकरू गांव में दबिश दी थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें