कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच टीम को पूरे चौबेपुर थाने की भूमिका संदिग्ध लग रही है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है क्या पूरा थाना विकास दुबे का मुखबिर है। पुलिस ने इस मामले में 21 लोगों के खिलाफ नामजद और 60 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।