कानपुर के बिकरू में दबिश देने गई पुलिस के साथ खून की होली खेलने के बाद फरार विकास दुबे अब एनकाउंटर के डर से कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में है। बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस की 50 से अधिक टीमों ने रातभर कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, झांसी, उरई, बांदा, जालौन आदि जगहों पर दबिश दी, लेकिन विकास का पता नहीं चल सका।