फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey News: शान-शौकत के साथ लग्जरी जिंदगी जीता था विकास दुबे, घर की तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे आप

Thu, 09 Jul 2020 10:45 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
विकास दुबे का घर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर चौबेपुर के बिकरू गांव में एनकाउंटर के दौरान आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से कुख्यात विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया। कानपुर एनकाउंटर की घटना के बाद से ही विकास दुबे की चर्चा देश भर में हो रही है। उससे संबंधित तरह-तरह के चौंकाने वाले खुलासे भी सामने आ रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं कैसी थी कुख्यात अपराधी विकास दुबे की लाइफस्टाइल और कैसा था उसका रहन-सहन। देखें तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 7
विकास दुबे का घर - फोटो : अमर उजाला
उसके घर की जांच में पुलिस को कई तरह की जानकारियां हाथ लगीं। पता चला कि विकास दुबे शान-शौकत के साथ जीवन जीने का शौक रखता है। उसके घर से ऐसी कई चीजें बरामद की गईं जो गांवों के सामान्य घरों में आम तौर पर देखने को नहीं मिलती है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
विकास दुबे का अत्याधुनिक बाथरूम - फोटो : अमर उजाला
गांवों में जहां लोगों के घरों में बाथरूम तक की समस्या होती है, वहीं विकास का बाथरूम किसी फिल्म के शानदार बाथरूम से कम नहीं था। उसके घर में बाथ टब देखकर सभी हैरान थे।

 

4 of 7
विकास दुबे की लग्जरी गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे के घर में दो लग्जरी गाड़ियां (फार्च्युनर और स्कॉर्पियो) भी थीं। इसके अलावा पुलिस को उसके घर से दो ट्रैक्टर और एक बाइक भी मिली थी। 

 
विज्ञापन

5 of 7
विकास दुबे के घर से मिला सामान - फोटो : अमर उजाला
बिकरु स्थित विकास दुबे के घर में लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। उसके हवेलीनुमा आलीशान मकान में सोफा, बेड और तमाम इलेक्ट्रॉनिक सामान थे। विकास का घर वातानुकूलित कमरा, अत्याधुनिक बाथरूम, गीजर, बेड, किचन, एसी, टीवी, पंखे से लैस था।

 
विज्ञापन

6 of 7
विकास दुबे के घर की अत्याधुनिक रसोई - फोटो : अमर उजाला
विकास सुरक्षा के मामले में भी पूरी तरह चौकन्ना था। उसके घर की दीवारें किसी जेल की तरह मजबूत और कांटेदार थीं। दीवारों पर कांटेदार तार थे, ताकि सुरक्षा फूलप्रूफ बनी रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विकास दुबे के घर का आंगन - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण बताते हैं कि विकास की पैतृक जमीन केवल 10-20 बीघे की ही थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उसने अपने दबदबे के कारण करोड़ों की जमीन अपने नाम कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें