आठ पुलिस कर्मियों के मौत के जिम्मेदार कुख्यात विकास दुबे को यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार सुबह कानपुर के सचेंडी इलाके में मार गिराया। बताया जा रहा है गाड़ी पलटने के बाद विकास ने हथियार छीन कर भागने की कोशिश की। जवाबी हमले में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। जानिए क्या है पूरा घटना क्रम।
विज्ञापन
2 of 10
kanpur encounter news
- फोटो : amar ujala
दो जुलाई गुरुवार की रात को कानपुर के बिकरू गांव में पुलिस की टीम विकास के घर दबिश देने गई थी। जहां विकास ने आठ पुलिस कर्मियों को घेर कर मार दिया। जिसके बाद से यूपी पुलिस को इसकी तलाश थी।
विज्ञापन
3 of 10
kanpur encounter news
- फोटो : amar ujala
तीन जुलाई को सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान विकास के दो साथियों को बिकरू के पास जंगलों में छह घंटे बाद मार गिराया। यूपी डीजीपी ने प्रदेश के 75 जिलों में विकास को पकड़ने के लिए अलर्ट जारी किया। सीएम योगी ने कानपुर पहुंच कर आठ पुलिसकर्मियाें को श्रद्धांजलि दी एवं शहीद के परिजनों से मुलाकात की। शुरुआती जांच में चौबेपुर एसओ की भूमिका को संदिग्ध पाते हुए सस्पेंड कर दिया गया।
4 of 10
kanpur encounter news
- फोटो : amar ujala
चार जुलाई को कानपुर प्रशासन और पुलिस की टीम ने बिकरू गांव पहुंचकर विकास के घर को गिराया। इस दौरान विकास के घर से भारी मात्रा में असलहा, बम और बारूद बरामद हुआ था। इस दौरान यूपी से सटे हुए सभी जिलों की सीमाओं पर अलर्ट जारी किया गया।
विज्ञापन
5 of 10
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
पांच जुलाई को पुलिस कानपुर से विकास दुबे के करीबी जय बाजपेयी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। विकास दुबे के सभी करीबियों से पूछताछ की गई। इस दौरान विकास दुबे का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें उसने बताया कि भाजपा के दो विधायक उसे संरक्षण दे रहे हैं। विकास पर ढाई लाख इनाम घोषित हुआ।
विज्ञापन
6 of 10
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
छह जुलाई को शहीद सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा का एक पत्र वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने कहा कि चौबेपुर एसओ उनकी बात नहीं सुनते हैं। इसी मामले में डीआईजी एसटीएफ अनंत देव की भूमिका की भी जांच की गई और उनका तबादला कर दिया गया।
विज्ञापन
7 of 10
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
सात जुलाई को आईजी रेंज लखनऊ बिकरू गांव जांच के लिए पहुंची। इस दौरान सीओ ऑफिस के लिपिक से पूछताछ की गई। पुलिस ने विकास दुबे के 15 साथियों के पोस्टर लांच करने के साथ यूपी के सभी जिलों में विकास के पोस्टर लगाए गए। सभी जिलों और राज्यों की सीमाओं पर अलर्ट जारी किया गया।
8 of 10
Kanpur Encounter
- फोटो : amar ujala
आठ जुलाई को पुलिस ने विकास के दाहिने हाथ अमर दुबे को हमीरपुर मुठभेड़ में मार गिराया। कानपुर में पुलिस ने विकास के साथी श्यामू को गिरफ्तार किया गया। विकास के सिर पर पांच लाख का इनाम रखा गया। विकास के गांव में कुएं को असलहें छिपे होने की आशंका में खाली कराया गया। फरीदाबाद में विकास को सीसीटीवी में देखा गया। विकास के करीबी प्रभात सहित तीन लोगों को फरीदाबाद पुलिस ने हिरासत में लिया।
9 of 10
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
नौ जुलाई की सुबह इटावा में विकास के करीबी बऊआ को पुलिस ने इटावा में मार गिराया। वहीं कानपुर में प्रभात को फरीदाबाद से कानपुर लाते समय मुठभेड़ में ढेर कर दिया। कुछ देर बाद ही मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर से विकास को एमपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
दस जुलाई को यूपी एसटीएफ विकास दुबे को लेकर कानपुर पहुंची। जहां सचेंडी थाने के पास एसटीएफ की एक कार पलट गई। विकास ने मौके से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की तो जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। जिसमें विकास दुबे ढेर हो गया।