फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey के करीबी शशिकांत की पत्नी जाएगी जेल, मनु बोली-'मैं सब कुछ सच बोलने को तैयार हूं'

Sat, 18 Jul 2020 10:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू कांड में जेल भेजे गए बदमाश शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु के खिलाफ साजिश रचने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। पुलिस अब मनु को भी जेल भेजेगी। फिलहाल मनु से पूछताछ चल रही है। आरोप है कि मनु को वारदात होने की जानकारी थी। इसके बावजूद पुलिस को सूचना देने के बजाय साजिश में शामिल होकर दोनों ने आरोपियों का साथ दिया।  
 
विज्ञापन

2 of 6
बिकरू कांड में पुलिस को मिला अहम सबूत - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के बाद मुठभेड़ में मारे गए प्रेम प्रकाश पांडेय की बहू व जेल भेजे गए शशिकांत की पत्नी मनु पांडेय के एक के बाद एक चार ऑडियो वायरल हुए थे। ये ऑडियो वारदात से पहले की तैयारी से लेकर पुलिसकर्मियों को मारने के बाद के हैं। शुरू में मनु झूठ बोलकर घटनाक्रम को छिपाने में लगी थी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरे राज उगल दिए। उसने बताया कि सबसे पहले उसके घर के दरवाजे पर विकास दुबे और अन्य आरोपियों ने मिलकर दो से तीन पुलिस कमियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। डीएसपी देवेंद्र मिश्र जान बचाने को उसके घर में कूदे गए थे। 

4 of 6
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
तभी विकास, प्रेम प्रकाश पांडेय, अमर, प्रभात, बउआ भी वहां पहुंचे और डीएसपी की नृशंस हत्या कर दी थी। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि मनु के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। तस्दीक कराई जा रही है। जल्द उसे जेल भेजा जाएगा। जांच के लिए उसके वॉयस सैंपल के साथ वायरल रिकॉर्डिंग फोरेंसिक लैब भेजी गई है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
मैं सब कुछ सच बोलने को तैयार हूं 
पुलिस ने मनु को हाउस अरेस्ट कर रखा है। घर पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। प्रत्यक्षदर्शी होने के नाते मनु से बड़ा कोई और गवाह नहीं हो सकता। इसलिए पुलिस ने सरकारी गवाह बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शशिकांत की पत्नी मनु - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को जब भारी पुलिस बल और मीडिया कर्मियों को मनु ने देखा तो वह चीखकर बोली कि पहले डर गई थी, इसलिए झूठ बोल रही थी। अब वह पुलिस को सब कुछ बताने को तैयार है। उसका कहना है कि पुलिस पहरा लगाए है। कहीं जाने नहीं दे रही है। किसी से बात नहीं करने दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें