कानपुर के बिकरू में 3 जुलाई को हुए कांड के बाद से खुशी का पता नहीं चल रहा है। अगर वह किसी अपराध में वांछित है तो अपराध संख्या, धारा, थाना व प्रचलित विवेचना प्रपत्रों की प्रति दी जाए। यह सूचना खुशी के पिता श्यामलाल व मां गायत्री तिवारी की ओर से अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने एसएसपी के जनसूचना कार्यालय से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी है।
विज्ञापन
2 of 5
अमर दुबे की शादी की फोटो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
पत्र में कहा गया है कि श्यामलाल ने अपनी पुत्री खुशी का विवाह बिकरू निवासी अमर दुबे के साथ 29 जून को किया था। 3 जुलाई को चौबेपुर में फायरिंग में कुछ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इसके बाद से खुशी का पता नहीं चल रहा है। उन्होंने सूचना को संबंधित व्यक्ति के जीवन व व्यक्तिगत स्वतंत्रता से संबंधित बताते हुए 48 घंटे के अंदर सूचना देने की मांग की है।
विज्ञापन
3 of 5
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
मालूम हो कि हमीरपुर में पुलिस एनकाउंटर में अमर दुबे की मौत हो गई थी। अमर बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का खास गुर्गा बताया जाता है। घटना से तीन दिन पहले ही अमर और खुशी की शादी हुई थी। जिसमें विकास दुबे भी शामिल हुआ था।
4 of 5
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश अमर दुबे की 29 जून को शादी हुई थी। दो दिन बाद ही बिकरू कांड हो गया। पुलिस ने खुशी को भी साजिश रचने के आरोप में जेल भेजा था। बाद में पुलिस उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य न मिलने की वजह से रिहा कराने की प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन अब पुलिस को साक्ष्य मिल गए हैं।
एसएसपी का कहना है कि मनु की तरह खुशी को भी घटना की जानकारी थी। इसलिए उसको भी आरोपी बनाया गया है। वहीं शुक्रवार को शादी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह प्रभात मिश्र के साथ डांस करते नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि उसके परिजनों ने बताया था कि जबरन शादी हुई थी। वीडियो से ऐसा नहीं दिख रहा है। वहीं पूछताछ में भी ये बात सामने नहीं आई है।