कानपुर चौबेपुर के बिकरू गांव में बृहस्पतिवार देर रात हुई मुठभेड़ में आठ पुलिस कर्मियों के शहीद होने के बाद पुलिस ने विकास दुबे का किलेनुमा मकान जमींदोज कर दिया। जिस जेसीबी को रास्ते में खड़ा कर पुलिस वालों को जाल में फंसाया गया था, उसी जेसीबी से शनिवार को करीब 10 घंटे की कार्रवाई के बाद मकान का कोना-कोना ढहा दिया गया।
विज्ञापन
2 of 7
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
घर में खड़ी विकास की दो लग्जरी गाड़ियां, ट्रैक्टर आदि भी चकनाचूर कर दिए गए। वहीं पुलिस दबिश की मुखबिरी करने के शक में जांच के दायरे में आए चौबेपुर एसओ विनय तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। विकास दुबे ने जेल की तरह घर की दीवारें बनवाई थीं। सीसीटीवी से पूरा मकान लैस था।
विज्ञापन
3 of 7
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
दीवारों पर कांटेदार तार थे। यानी सुरक्षा फूलप्रूफ। पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे से उसके मकान पर जेसीबी चलवानी शुरू की। पहले भीतर का हिस्सा गिराया गया और फिर जेल की तरह बनी दीवारें तोड़ी गईं। पुराना घर ढहाने के बाद नया बना मकान भी नेस्तनाबूद कर दिया गया। पीछे का कुछ हिस्सा बाकी है। मलबा हटवाने के बाद इसे भी तोड़ा जाएगा।
4 of 7
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
गाड़ियों पर भी चली जेसीबी
मकान में खड़ी दो लग्जरी (फार्च्युनर और स्कार्पियो) कारें, दो ट्रैक्टर, एक बाइक पर भी जेसीबी चला दी गई। पुर्जा-पुर्जा तोड़ दिया गया। वहीं घर के भीतर रखे सोफा, बेड, इलेक्ट्रॉनिक सामान भी चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन
5 of 7
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
विकास का आलीशान कमरा अत्याधुनिक स्नानघर सब तबाह
विकास का वातानुकूलित कमरा अत्याधुनिक स्नानघर, गीजर, बेड, किचन, एसी, टीवी, पंखे से लैस था। इन सबको नष्ट करने वाली जेसीबी विकास ने चौबेपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य सुल्तान अहमद से मंगवाई थी। पुलिस की दबिश पर उसने इसे अपनी ढाल के रूप में इस्तेमाल किया था
विज्ञापन
6 of 7
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
कोठी में आने-जाने के छह रास्ते मिले
विकास दुबे की कोठी में आने जाने के लिए छह रास्ते मिले हैं। इनमें तीन बड़े, एक छोटा, दो गुप्त रास्ते थे। घर के चारों ओर 12 फीट ऊंची दीवार पर तारों की बैरिकेडिंग थी।
घर और दीवारों में हथियार छिपाकर रखने की सूचना
पुलिस को सूचना मिली थी कि विकास दुबे ने अपने घर में भारी मात्रा में असलह छिपाकर रखे हैं। पिस्टल जैसे हथियार दीवारों में चुनवाकर छिपा दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इन हथियारों की बरामदगी के लिए ही घर ढहाया गया।