फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey Encounter: किसी भी पुलिसवाले ने नहीं दिखाई पीठ, सीने पर खाईं गोलियां, मारीं कई-कई गोली, ताकि न बचें जिंदा

Sun, 05 Jul 2020 09:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू गांव में एनकाउंटर में पुलिस के जांबाज जवानों सीने पर गोलियां खाईं थीं। वो बदमाशों से न डरे थे और न ही झुके थे। उनसे मोर्चा लेने की कोशिश की थी। ये खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सभी शहीद पुलिसकर्मियों के सीने, पेट, माथे, गर्दन और हाथ पैर में भी सामने की तरफ से ही गोलियां लगीं।

विज्ञापन

2 of 5
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
जब बदमाश गोली बरसा रहे थे तो जवान सीधे उनसे मुकाबला करने का प्रयास कर रहे थे। कुछ पुलिसकर्मियों ने गोलियां भी चलाईं। मगर बदमाशों की संख्या अधिक थी। इस कारण वो हावी हो गए। पुलिस के जवान भागे नहीं। यही वजह है कि शहीद सभी पुलिसकर्मियों के सामने से गोली लगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कई-कई गोली मारीं, ताकि जिंदा न बचें
बदमाशों ने हमला करते ही तय कर लिया था कि किसी भी हाल में कोई जिंदा न बच पाए। इसलिए अंधाधुंध फायरिंग की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि शिवराजपुर एसओ महेश यादव को 9, सीओ को पांच, दरोगा अनूप सिंह को 10, दरोगा नेबूलाल को दो, सिपाही जितेंद्र पाल को 6, सिपाही सुल्तान को 5, बबलू को 4 और राहुल को 6 गोलियां मारी गईं। गोलियां सभी के शरीर के अगले हिस्सों में लगी हैं। 
 

4 of 5
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
घायलों ने भी दिलेरी दिखाई 
एसओ बिठूर कौशलेंद्र प्रताप सिंह समेत छह पुलिसकर्मी घायल हैं। अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। इन सभी के भी शरीर के अगले हिस्सों में गोलियां लगी हैं। बदमाशों इनमें से कई को मरा समझकर छोड़ गए थे। जब फोर्स पहुंची तो इनको अस्पताल भेजा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जमीदोज हो गया विकास दुबे का किला - फोटो : amar ujala
सीसीटीवी में कैद है खूनी खेल
चौबेपुर एनकाउंटर का पूरा खूनी खेल सीसीटीवी में कैद है। ये कैमरे विकास के मकान के बाहर दीवारों पर लगे थे। पर शातिर विकास दुबे डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) लेकर फरार हुआ है जिससे नरसंहार के सुबूत न रहें। इससे एक बार फिर साबित हो गया कि विकास ने पूरी तैयारी और साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें