"भाभी जी घर पर हैं " सीरियल फेम और हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी अब विकास दुबे के करीबी बताए जा रहे जय बाजपेई के समर्थन में आगे आ गए हैं। अन्नू अवस्थी ने आज फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा की तीन गाड़ियां रखना कोई गुनाह नहीं है। तीन गाड़ियां कई लोगों के पास है और जय बाजपेई ने तीनों गाड़ियां फाइनेंस करवाई हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जय बाजपेई को खराब आदमी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
अन्नू अवस्थी की फेसबुक पोस्ट
- फोटो : amar ujala
उन्होंने उम्मीद जताई कि दोषी बचे ना और निर्दोष फसें ना। बता दें कि बिकरु कांड के आरोपी विकास दुबे का जय बाजपेई कनेक्शन निकलने के बाद उनकी चारों ओर आलोचना हो रही है। जबकि अन्नू अवस्थी और जय बाजपेयी के बीच काफी याराना है। गैंगस्टर विकास दुबे का खजांची बताए जाने वाले जय बाजपेयी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। विकास दुबे के साथ दोनों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
अन्नू अवस्थी
- फोटो : amar ujala
हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी और जय बाजपेयी का कारों के काफिले के साथ घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सबसे आगे नजर आ रही दो लग्जरी कारें वही हैं जो कानपुर एनकाउंटर के ठीक एक दिन बाद कानपुर के विजय नगर इलाके में लावारिश अवस्था में8 मिली थीं। सूत्रों की मानें तो इस वीडियो में कितनी सच्चाई है ये तो जांच का विषय है लेकिन इस वीडियो से इस केस में काफी मदद मिल सकती है।
4 of 6
जय बाजपेयी,अन्नू अवस्थी
- फोटो : amar ujala
क्या है पूरा मामला
विजय नगर में रविवार को मिलीं तीन लावारिस लग्जरी कारों से दहशतगर्द विकास दुबे और उसके गुर्गों को जिला पार कराने की आशंका है। कार मालिक जय बाजपेई विकास दुबे का बेहद करीबी है। 24 घंटे पूछताछ करने के बाद एसटीएफ उसे लेकर लखनऊ चली गई है। एनकाउंटर में शामिल होने और बदमाशों के फरार होने में मदद करने का सुबूत मिलने पर कार मालिक पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
5 of 6
विकास का करीबी है जय
- फोटो : amar ujala
विजय नगर चौराहे के पास शनिवार रात बगैर नंबर प्लेट की एक ऑडी, एक हुंडई वरना और एक फॅार्च्यूनर कार खड़ी करके कुछ लोग फरार हो गए थे। रविवार तड़के इलाकाई लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके से एक युवक को पकड़ा था। पता चला कि ब्रह्मनगर निवासी कारोबारी जय बाजपेई की कारें हैं। पुलिस ने जय बाजपेई से पूछताछ शुरू कर दी थी। उसके बाद एसटीएफ की टीम ने उसको हिरासत में लेकर जानकारी जुटानी शुरू कीं। सोमवार को टीम उसको लेकर लखनऊ रवाना हो गई।
सीडीआर में मिली लोकेशन, बढ़ा शक
जय बाजपेई विकास दुबे का बेहद करीबी है। प्रॉपर्टी के अलावा बीसी (बिजनेस कमेटी) का भी काम करता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विकास कई मामले में जय का इस्तेमाल करता रहा है। पुलिस ने जय और उसके कई करीबियों की सीडीआर निकाली जिससे कई अहम साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। पुलिस और एसटीएफ का शक गहराता जा रहा है क्योंकि इस तरह से कारें क्यों खड़ी की गईं, इसका जवाब जय बाजपेई नहीं दे पा रहा है।