फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर डुप्लीकेट सीमेंट: यूपी वेस्ट में हो रही थी सप्लाई, स्टॉकिस्टों-नक्कालों की सांठगांठ, ग्राहक रखें ध्यान

Tue, 27 Oct 2026 10:37 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: इस्पातनगर में पकड़ी गई नकली सीमेंट फैक्टरी के खुलासे के बाद इस काले कारोबार के तार सीमेंट कंपनियों के स्टॉकिस्टों और डीलरों से जुड़ते दिख रहे हैं। शहर में तैयार की जा रही अंबुजा और एसीसी ब्रांड की नकली सीमेंट की सप्लाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश (यूपी वेस्ट) तक की जा रही थी।
विज्ञापन
1 of 4
कानपुर इस्पातनगर डुप्लीकेट सीमेंट केस, - फोटो : amar ujala

कानपुर शहर में नकली सीमेंट का गोरखधंधा सीमेंट कपंनियों के स्टाॅकिस्ट नक्कालों के साथ मिलकर चला रहे हैं। दरअसल हाल ही में पकड़ी गई नकली सीमेंट फैक्टरी में जो नकली ब्रांड मिला था उसकी सप्लाई यूपी वेस्ट के लिए की जाती है। ऐसे में इस खेल में कंपनियों के कर्मचारियों की सांठगांठ सामने आ रही है।





शहर में नकली सीमेंट का कारोबार लंबे समय से चल रहा है। इस पूरे खेल कंपनियों के स्टाॅकिस्टों, डीलरों और उनके रिश्तेदारों की भूमिका होती है। कंपनियों का खराब हो चुका माल यह लोग अपने करीबियों को उपलब्ध कराते हैं। यह लोग शहर के अलग-अलग हिस्सों में चोरी-छिपे इकाइयों में नकली सीमेंट की बोरियाें में इसे पिसवाकर खपा देते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कानपुर इस्पातनगर डुप्लीकेट सीमेंट केस, - फोटो : amar ujala

धड़ल्ले से तैयार की जा रही थी नकली पैकिंग
सूत्रों ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई में अंबुजा सीमेंट और एसीसी सीमेंट की नकली बोरी पकड़ी गई। दरअसल अंबुजा सीमेंट की सप्लाई का क्षेत्र यूपी वेस्ट निर्धारित हैं। यानी की उस क्षेत्र में इस तरह की सीमेंट तैयार ही नहीं की जा सकती है, लेकिन इस्पातनगर स्थित फैक्टरी में धड़ल्ले से इसकी नकली पैकिंग तैयार की जा रही थी।

विज्ञापन

3 of 4
कानपुर इस्पातनगर डुप्लीकेट सीमेंट केस, - फोटो : amar ujala
प्रतिदिन एक लाख सीमेंट बोरी की खपत
उत्तर प्रदेश सीमेंट डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय भदौरिया का कहना है कि शहर में प्रतिदिन एक लाख सीमेंट बोरी की खपत है। सीमेंट की बोरियों में 3-4 प्रतिशत बोरियां आने-जाने में फट जाती हैं। इससे निकली सीमेंट को स्टाॅकिस्ट कालाबाजारियों को चोरी-छिपे बेच देते हैं। कई कंपनियां इनकी नीलामी भी करती हैं। इसके जरिये भी अच्छी सीमेंट नक्कालों को मिल जाती है।
विज्ञापन

4 of 4
कानपुर इस्पातनगर डुप्लीकेट सीमेंट केस, - फोटो : amar ujala
जांच-पड़ताल के बाद ही खरीदें
वह कंपनियों की बोरियों की पैकिंग में असली सीमेंट में नकली सीमेंट भरकर बाजार में खपा देते हैं। ग्राहक सीमेंट की पैकिंग के बारे नहीं जानता हैं। वह ब्रांड नाम ही मांगता है, जिसका फायदा नकली सीमेंट तैयार करने वाले उठाते हैं। अब ग्राहकों को चाहिए कि वह जब भी सीमेंट खरीदे पूरी जांच-पड़ताल के बाद और भरोसे के लोगों से ही खरीदें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें