फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ‘बहन' कहकर झाड़ा पल्ला, गर्भवती होने पर दोनों आशिकों ने छोड़ा था, युवती ने खाया था जहर, ऐसे उठा राज से पर्दा

Tue, 18 Aug 2026 10:35 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Pregnant Woman Death Case: पतारा कस्बे के पास आम के बाग में मिले अविवाहित गर्भवती युवती के शव के मामले में पुलिस ने दूसरे प्रेमी गोले पांडेय को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि तबियत बिगड़ने पर आरोपी उसे बिछिया पहनाकर और मांग भरकर हैलट अस्पताल ले गया था, जहां मौत के बाद शव को पतारा लाकर बाग में छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
1 of 8
गिरफ्तार आरोपी गोले पांडेय व प्रांजुल - फोटो : amar ujala
कानपुर के घाटमपुर में पतारा कस्बे के पास गुरुवार 13 अगस्त की सुबह आम के बगीचे में मिले युवती के शव मामले में पुलिस ने रविवार को दूसरे प्रेमी को भी गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में दूसरे प्रेमी ने युवती से अवैध संबंध होने की बात से इनकार कर दिया।





उसका कहना है कि वह युवती को बहन मानता था और उसकी मदद भी करता था। जब उसकी हालत बिगड़ी तो अस्पताल ले जाने की बात स्वीकार की है। मालूम हो कि पतारा कस्बे की एक गर्भवती युवती कानपुर में रह रही थी। अविवाहित युवती का शव गुरुवार की सुबह कस्बे में उसके घर से 500 मीटर दूर आम के बाग में पड़ा मिला था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला - फोटो : amar ujala
छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि
मुंह से झाग निकला होने से जहरीला पदार्थ खाने या खिलाए जाने का संदेह जताया जा रहा था। पोस्टमार्टम में भी युवती के छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। वहीं परिजनों ने युवती के रामादेवी में रहने की अपुष्ट जानकारी पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

3 of 8
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला - फोटो : amar ujala
दोनों की युवती से होती रही थी बात
पुलिस ने युवती के मोबाइल नंबर की सीडीआर खंगाला, तो पतारा निवासी गोले पांडेय व फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र के नरैनी निवासी प्रांजुल पाल के नाम सामने आए थे। इन दोनों की युवती से कई वर्षों से सबसे अधिक बात होती रही थी। शव मिलने के एक दिन पहले भी दोनों की युवती से बात होती रही थी।

4 of 8
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला - फोटो : amar ujala
गोले को भी गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया
वहीं, गोले की लोकेशन युवती के आसपास ही मिली थी। पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस प्रांजुल पाल को हिरासत में लेकर गोले की तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने गोले को भी गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

5 of 8
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला - फोटो : amar ujala
पूछताछ में प्रेम संबंध होने से इंकार किया
दूसरे आरोपी गोले ने पुलिस पूछताछ में युवती से प्रेम संबंध होने की बात से इंकार किया। उसका कहना था कि वह उसके बटाईदार की बेटी थी।  वह युवती को बहन की तरह देखता था। उसके कभी गलत के संबंध नहीं रहे। हमेशा मदद करता रहता था।
विज्ञापन

6 of 8
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला - फोटो : amar ujala
बाग में ही उतारकर चला गया था चालक
उसने बताया कि युवती के जहरीला पदार्थ खाने से हालत खराब होने पर वह उसे लेकर हैलट अस्पताल गया था। वहां मौत हो जाने पर वहां से लेकर घर ही आ रहा था। लेकिन एंबुलेंस चालक नशे की हालत में बाग में ही उतारकर चला गया था। तबियत कुछ खाने से या ऐसे ही खराब हुई, इससे उसने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

7 of 8
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला - फोटो : amar ujala
अस्पताल ले जाने पर बिछिया पहनाकर व मांग भराकर ले गया था
थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि युवती के जहरीला पदार्थ खाने से हालत खराब होने पर गोले और प्रांजुल दोनों को फोन किया था। प्रांजुल तो नहीं गया, लेकिन गोले उसे बेटी बताकर हैलट ले गया था। गर्भवती होने के चलते उसको शादी शुदा दिखाने को बिछिया पहनाकर व मांग भरकर ले गया था। तब तक उसकी मौत हो जाने पर उसे एंबुलेंस से लेकर पतारा आया।
विज्ञापन

8 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
डीएनए जांच से स्पष्ट होगा, गर्भ में किसका बच्चा था
इसी दौरान एंबुलेंस एक जगह फंसने पर चालक वहीं बाग के पास उतारकर चला गया। इसके बाद गोले परिजनों को न बताकर रफूचक्कर हो गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती जहां रहती थी, उसके मकान मालिक के अनुसार गोले वहां आता जाता था। गर्भवती होने पर युवती के कहने पर दोनों ने शादी से इंकार कर दिया था। परेशान होने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। डीएनए जांच रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा कि उसके गर्भ में किसका बच्चा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें