फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीपी की सख्ती बेअसर…अवैध पटाखा निर्माण जारी, अब सचेंडी विस्फोट में अधेड़ झुलसा; 100 किलो पटाखे जब्त

Sun, 12 Oct 2025 07:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Sachendi Blast: सीपी रघुवीर लाल की सख्ती के बावजूद सचेंडी क्षेत्र में अवैध पटाखा निर्माण जारी रहा, जिसके चलते शुक्रवार शाम हुए विस्फोट में अधेड़ गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, पुलिस ने शनिवार को कोतवाली से 40 किलो और मूलगंज से 60 किलो और पटाखे जब्त किए हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Kanpur Sachendi Blast - फोटो : amar ujala

कानपुर में पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल की सख्ती के बावजूद सचेंडी क्षेत्र में पटाखा बनना जारी रहा। इसका नतीजा शुक्रवार शाम को विस्फोट के रूप में सामने आया, जिसमें 50 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से झुलस गया। उसका उर्सला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मूलगंज के बिसातखाना में खिलौना दुकान के बाहर विस्फोट हुआ था, जिसमें आठ लोग झुलस गए थे। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई का निर्देश दिया था।

विज्ञापन

2 of 7
Kanpur Sachendi Blast - फोटो : amar ujala

उन्होंने थाना प्रभारियों को क्षेत्र में अवैध तरीके से पटाखों की बिक्री और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा था। उनके निर्देश पर अगले ही दिन फजलगंज, यशोदानगर, नजीराबाद, गोविंदनगर, मूलगंज, कोतवाली समेत अन्य क्षेत्रों में पटाखे की दुकानें और गोदाम में छापेमारी हुई। अब तक डेढ़ क्विंटल के आसपास पटाखे जब्त किए जा चुके हैं। सख्ती के बावजूद सचेंडी में चोरी छिपे पटाखा बनाने का खेल जारी रहा। घटनास्थल पर बारूद, सुतली बम, मौरंग व गिट्टी और अन्य सामग्री मिली है।

विज्ञापन

3 of 7
Kanpur Sachendi Blast - फोटो : amar ujala
कोतवाली और मूलगंज में मिले पटाखे
पुलिस ने शनिवार को कोतवाली क्षेत्र से 40 और मूलगंज क्षेत्र से 60 किलो पटाखे बरामद किए हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि मेस्टन रोड स्थित बीच वाले मंदिर के नजदीक हरबंश मोहाल निवासी अटैची कारोबारी राहुल के यहां पटाखे रखे हुए थे। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मूलगंज में दो गोदाम से पटाखे मिले हैं। उनके मालिकों के बारे में मूलगंज पुलिस जांच कर रही है।

4 of 7
Kanpur Sachendi Blast - फोटो : amar ujala
ये था पूरा मामला
सचेंडी क्षेत्र में शुक्रवार शाम बम बनाते समय विस्फोट हो गया, जिसमें बिरारा गांव के 50 वर्षीय शकील गंभीर रूप से झुलस गए। उनके हाथों के पंजे भी क्षतिग्रस्त हो गए। उन्हें पहले कल्याणपुर के नर्सिंगहोम जहां से हालत गंभीर होने पर उर्सला में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनके 80 प्रतिशत झुलसे होने से हालत नाजुक बताई है। घटनास्थल पर चार अन्य लोगों के होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

5 of 7
Kanpur Sachendi Blast - फोटो : amar ujala
विस्फोट में अधेड़ के पंजे उड़े
बम बनाने की सामग्री, सुतली बम के टुकड़े, जला हुआ प्लास्टिक, मौरंग, गिट्टी और बारूद का मिश्रण मिला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सचेंडी स्थित कब्रिस्तान के पास सुनसान खेत में शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज करीब एक किलोमीटर तक सुनाई दी। क्षेत्रवासी जैसे ही वहां पहुंचे तो उन्हें दो लोग झुलसे हुए तड़पते मिले, जबकि तीन अन्य भीड़ देखकर भाग निकले।
विज्ञापन

6 of 7
Kanpur Sachendi Blast - फोटो : amar ujala
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की
घायलों से पूछताछ की, इस बीच एक युवक नजर बचाकर निकल गया। बिरारा गांव के शकील लहूलुहान हालत में थे। इस दौरान भीड़ में एक युवक ने शकील को पहचाना और उनके घरवालों को सूचना दी। पुलिस को भी मामले के बारे में बताया गया। घायल को लोग मशक्कत कर सड़क तक लेकर आए। इस दौरान अकील के पैर में कांटा भी लग गया। उसे निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। परिजन घायल को कल्याणपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी गंभीर हालत पर डॉक्टरों ने उर्सला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kanpur blast - फोटो : amar ujala
धमाके से एक फिट का गड्ढा हुआ, बिखरा मिला बारूद
घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र के लोग पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर करीब एक फिट गहरा गड्ढा हो गया था, जबकि बारूद और अन्य सामान मिला। इसमें सुतली बम के अवशेष, जली प्लास्टिक, पुआल का ढेर, पॉलीथिन, गिट्टी व मौरंग मिश्रण शामिल है। पुलिस ने शकील के घर पहुंचकर जांच की, लेकिन वहां ताला लटका हुआ था। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। सचेंडी थाने का फोर्स मौके पर गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें