फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: धरे रह गए इंतजाम…दोपहर से शाम तक रहा चौतरफा जाम, लोगों को पांच मिनट की यात्रा में लगा एक घंटा

Tue, 04 Nov 2025 10:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सोमवार दोपहर से शाम तक धार्मिक यात्रा और ट्रैफिक विभाग की नाकामी के कारण कानपुर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक चौतरफा जाम लग गया। इससे पांच मिनट की यात्रा तय करने में राहगीरों को एक घंटे से अधिक का समय लगा।
विज्ञापन
1 of 7
फजलगंज से विजयनगर के बीच लगा भीषण जाम - फोटो : amar ujala
कानपुर शहर की सड़कों पर निकले राहगीरों को सोमवार दोपहर से शाम तक लगे चौतरफा जाम ने इस कदर छकाया कि उनके पसीने छूट गए। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक में जाम की स्थिति रही। जाम का आलम यह रहा कि वाहन तो दूर की बात पैदल चलने वालों को निकलने के लिए जगह नहीं मिल पाई। जाम का एक कारण धार्मिक यात्रा का निकलना भी रहा। हालांकि इसके लिए ट्रैफिक विभाग ने जो भी व्यवस्था की वह नाकाफी साबित हुई।
जिन ट्रैफिक कर्मियों पर यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी थी। उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए। विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनमानस को चुकाना पड़ा। पांच मिनट की यात्रा तय करने में एक से सवा घंटे का समय और दो से तीन किलोमीटर का चक्कर लग गया। शाम करीब साढ़े चार बजे फजलगंज, विजय नगर, जेके मंदिर, अफीम कोठी, चार खंभा कुआं चौराहा सहित अन्य जगहों पर जाम का हाल यह था कि सड़क पर पैदल निकलने की जगह नहीं थी।
विज्ञापन

2 of 7
फजलगंज पुलिस चौकी मिल एरिया के चौराहे पर लगा भीषण जाम - फोटो : amar ujala
वैकल्पिक रास्तों में भी जाम
फजलंगज स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करने वाले आशुतोष सिंह ने बताया कि फैक्टरी के काम से गोविंदनगर गए हुए थे। शाम छह बजे जब विजय नगर पहुंचे तो वहां पूरा चौराहा जाम था। निकलने में बिल्कुल भी जगह ही मिल रही थी। जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्ता फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र में घुसे, तो वहां भी वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। उन्होंने बताया कि मजबूरी में इसी जाम से होते हुए एक घंटे में चार खंभा चौराहा तक पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 7
फजलगंज से विजयनगर के बीच लगा भीषण जाम - फोटो : amar ujala
मुख्य मार्गों से गलियों तक यातायात ठप
जाम की स्थिति इतनी ज्यादा बिगड़ी थी कि लोग गलियों से होकर निकलने लगे तो यहां भी जाम लग गया। इसी तरह सर्वाेदय नगर निवासी अनुभव सिंह ने बताया कि घरेलू कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रतनलालनगर जाना था। वह पांडुनगर ईएसआईसी अस्पताल होते हुए राजापुरवा मोड़ पर पहुंचे तो लंबा जाम लगा हुआ था। जाम की स्थिति यह थी कि न वह आगे जा सकते था, न ही पीछे। ऐसे में जाम में फंसकर धीरे -धीरे फजलगंज पहुंचे, तो वहां भी जाम मिला।

4 of 7
चैन फैक्टरी चौराहे पर लगा भीषण जाम - फोटो : amar ujala
मरियमपुर अस्पताल से विजयनगर तक रेंगा ट्रैफिक
मरियमपुर अस्पताल से अतुल माहेश्वरी मार्ग तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग जाम से बचने के लिए गलियों से निकलने लगे जिससे स्थिति और बिगड़ गई। कई जगह दोपहिया और चार पहिया गाड़ियां आमने-सामने फंस गईं। ट्रैफिक के सिपाही हालात संभालने में लाचार नजर आए। सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों के कारण जाम और उलझता रहा।
विज्ञापन

5 of 7
भीषण जाम में एंबुलेंस फंसी - फोटो : amar ujala
हैलट के पास फंसी रहीं एंबुलेंस
हैलट अस्पताल के सामने तो हालत और गंभीर रही। यहां दूरदराज से मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस तक फंस गईं। अस्पताल के गेट से पहले लगा लंबा जाम आधे घंटे तक नहीं खुल पाया। मरीजों को लेकर आईं एंबुलेंस सड़क पर रेंगती रहीं, जिससे तीमारदारों में बेचैनी रही। लोगों ने खुद वाहन हटाने की कोशिश की मगर अवैध पार्किंग ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। वहीं, फूलबाग, परेड, नवीन मार्केट, घंटाघर, फजलगंज, सिविल लाइंस और मरियमपुर अस्पताल मार्ग जैसे इलाकों में वाहनों की रेंगती कतारें दिनभर लोगों को बेहाल करती रहीं।
विज्ञापन

6 of 7
झाड़ी बाबा पड़ाव से शुक्लागंज नए पुल तक लगा भीषण जाम - फोटो : amar ujala
यात्रा के कारण अतिरिक्त व्यवस्था की गई थी। बावजूद इसके जाम लग गया। लोगों की जरा सी जल्दबाजी के चलते जाम उलझता गया। भविष्य में ऐसा न हो इसकी समीक्षा की जाएगी।  -अर्चना सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कानपुर ट्रैफिक जाम - फोटो : amar ujala

यहां तक फैला जाम का दायरा 

  • लाजपत नगर से मेडिकल कॉलेज पुल तक।
  • फजलगंज चौराहे गोविंदनगर पुल तक।
  • चेन फैक्टरी चौराहे से विजयनगर तक।
  • फजलगंज से चार खंबा चौराहा से विजयनगर।
  • कालपी रोड पर जरीब चौकी चौराहा तक।
  • मरियमपुर चौराहे से गुमटी, जेके मंदिर रोड तक।
  • इसके साथ ही शास्त्री नगर, गुमटी, लाजपत नगर, काली मठिया, चेन फैक्टरी चौराहा समेत आसपास की सभी गलियों मेें जाम लगा रहा। लोगों एक से डेढ़ घंटे तक जाम में फंसकर गंतव्य तक पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें