फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजू हत्याकांड: बंद कमरे में क्या हुआ, नहीं बता सकी नौकरानी, कहा- अमनदीप कमरे से बाहर आए और बोले आरजू को...

Mon, 04 Jan 2021 02:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
आरजू हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
साहब! मैं सुबह के वक्त घर पर झाडू़-पोछा कर रही थी। मालकिन पिंकी पूजा कर रहीं थीं। तभी मालकिन के बेटे अमनदीप घबराकर कमरे से बाहर आए और बताया कि आरजू को कुछ हो गया है, बाथरूम में बेहोश पड़ी है।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर: इंजीनियर आरजू गुप्ता (मृतका) - फोटो : amar ujala
आरजू हत्याकांड में ये बयान दर्ज कराए हैं घर में काम करने वाली नौकरानी ने। हालांकि बंद कमरे में क्या हुआ, इसके बारे में वह कुछ नहीं बता सकी। न ही उसने किसी तरह की कोई आवाज सुनी। शहडोल (एमपी) निवासी कारोबारी नीरज कटारे की बेटी इंजीनियर आरजू की शादी आठ दिसंबर को नौबस्ता के गोशाला डब्ल्यू ब्लॉक निवासी अमनदीप से हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर: पति के साथ आरजू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
25 दिसंबर ससुरालीजनों ने मायके पक्ष के लोगों को बाथरूम में गिरने से आरजू की मौत की सूचना दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि होने के बाद ससुराल वालों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

4 of 5
कानपुर: पति के साथ आरजू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पति अमनदीप को जेल भेज दिया था, लेकिन सास पिंकी, ससुर आरसी गुप्ता व ननद की भूमिका की जांच के लिए सीओ गोविंदनगर विकास पांडेय ने रविवार को नौकरानी के बयान दर्ज किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर: इंजीनियर आरजू गुप्ता (मृतका) - फोटो : अमर उजाला
सीओ ने बताया कि नौकरानी ने भी वही कहानी बताई है जो परिवार के अन्य लोग बता रहे हैं। सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच अमनदीप व आरजू अपने कमरे में थे। दरवाजा अंदर से बंद था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें