फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन शुरू, यह हैं रूट

Tue, 10 Apr 2018 03:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
कानपुर से अहमदाबाद के लिए शुरू हुई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सोमवार को अपने निर्धारित समय सुबह 8:20 बजे रवाना हुई। मंगलवार सुबह नौ बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। पहले ही दिन ट्रेन की करीब 70 फीसदी सीटें (561 में 373) आरक्षित थीं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
उत्तर मध्य रेलवे की ओर से नौ अप्रैल से 26 जून तक कानपुर से अहमदाबाद के लिए साप्ताहिक ट्रेन (04151/02458) शुरू की गई है। यह ट्रेन कानपुर से हर सोमवार को चलेगी। अहमदाबाद से यह ट्रेन मंगलवार दोपहर 1:50 बजे चलेगी और बुधवार सुबह 11:10 बजे कानपुर पहुंचेगी। सोमवार को सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से ट्रेन को चालक प्रदीप कुमार और वीरेंद्र कुमार द्वितीय लेकर रवाना हुए। स्टेशन अधीक्षक आरएनपी त्रिवेदी ने बताया कि ट्रेन में एसी फर्स्ट का एक, एसी सेकेंड का एक, थर्ड एसी के दो, स्लीपर के आठ समेत कुल 18 कोच हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
यह है रूट
इटावा, शिकोहाबाद, टूंडला, आगरा फोर्ट, फतेहपुरी सीकरी, बयाना, हिंडोन सिटी, रतलाम, कोटा, वडोदरा के रास्ते अहमदाबाद पहुंचेगी।
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
अहमदाबाद तक का किराया 
एसी फर्स्ट क्लास : 3925 रुपये
एसी सेकेंड क्लास : 2470 रुपये
एसी थर्ड क्लास : 1775 रुपये
स्लीपर क्लास : 670 रुपये
सामान्य : 289 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें