फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: बाइक का घसीटते हुए नीचे गिरी थी DCM, पूछते-पूछते पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे थे परिजन, पढ़ें मामला

Fri, 18 Apr 2025 03:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गोविंदपुरी पुल पर हुए हादसे के बाद रेलिंग तोड़कर लटकी डीसीएम और उसके नीचे दबे बाइक सवारों को देख लोगों के वाहनों के पहिये थम गए। लोगों ने दौड़कर बाइक सवारों को काफी निकालने की कोशिश की लेकिन निकालने में असफल रहे।
विज्ञापन
1 of 5
kanpur road accident - फोटो : amar ujala
कानपुर में गोविंदपुरी पुराने पुल पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार में चल रही दूध सप्लाई करने वाली डीसीएम ने बाइक से घर लौट रहे दो शिक्षकों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार डीसीएम के नीचे दब कर घिसट गए। अनियंत्रित डीसीएम बाइक सहित गोविंदपुरी पुल की जर्जर रेलिंग तोड़ते हुए छह फीट नीचे गिर गई। डीसीएम के नीचे दबने से एक शिक्षक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

कानपुर देहात के झींझक निवासी कृष्ण मोहन शुक्ला ((55) जीएनके इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। इसके साथ वह बच्चों को एनसीसी भी सिखाते थे। वह बर्रा दो में पत्नी रीना शुक्ला के साथ रहते थे। उनका बेटा सार्थक जयपुर के एक कॉलेज से एलएमएम कर रहा है जबकि बेटी साक्षी की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे कानपुर देहात के पुखरायां निवासी साथी शिक्षक योगेंद्र यादव के साथ वह अपनी बाइक से सिविल लाइंस स्थित एनसीसी के हेडक्वार्टर गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
kanpur road accident - फोटो : amar ujala
डीसीएम के नीचे फंसकर रगड़ गए थे दोनों
वहां से घर लौटने के दौरान दोनों अभी गोविंदपुरी पुराने पुल से उतर ही रहे थे कि तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक निजी कंपनी की दूध सप्लाई में लगी डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों शिक्षक डीसीएम के नीचे फंसकर रगड़ गए। वहीं, अनियंत्रित होकर डीसीएम बाइक समेत पुल की रेलिंग तोड़कर करीब छह फिट नीचे जा गिरी।
विज्ञापन

3 of 5
kanpur road accident - फोटो : amar ujala
घायल योगेंद्र का इलाज जारी
सूचना पर गोविंदनगर पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से डीसीएम को हटवाकर दोनों शिक्षकों को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कृष्ण मोहन को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल योगेंद्र का इलाज जारी है। इंस्पेक्टर अभय सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

4 of 5
kanpur road accident - फोटो : amar ujala
हादसे के बाद पुल पर लगा जाम
गोविंदपुरी पुल पर हुए हादसे के बाद रेलिंग तोड़कर लटकी डीसीएम और उसके नीचे दबे बाइक सवारों को देख लोगों के वाहनों के पहिये थम गए। लोगों ने दौड़कर बाइक सवारों को काफी निकालने की कोशिश की लेकिन निकालने में असफल रहे। पुलिस के क्रेन की मदद से वाहन हटवाने तक पुल पर भीषण जाम लग गया। कुछ लोगों ने जाम से बचने के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लिया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद वाहनों को हटवाकर यातायात शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur road accident - फोटो : amar ujala
घबराए परिजन पहुंचे हैलट
पुलिस ने जैसे ही शिक्षक कृष्ण मोहन के घर पर हादसे की जानकारी तो वह लोग तुरंत हैलट पहुंच गए। वहां एंबुलेंस से शव के न पहुंचाए जाने पर वह लोग पूछते-पूछते पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। यहां भी कोई जानकारी न होने पर वह लोग निजी अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें मौत की बात पता चली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें