फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Scandal: नवाब सिंह की संपत्तियां खंगाल रहा राजस्व विभाग, पांच सदस्यीय समिति गठित…DM को सौंपेगी रिपोर्ट

Tue, 20 Aug 2024 05:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Nawab Singh Case: कन्नौज कांड में सदर एसडीएम ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय समिति गठित की है। ये समिति नवाब सिंह की संपत्तियां खंगाल रही है और तीन दिन में जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
1 of 10
Kannauj Case - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप फंसे पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। जेल जाने के बाद अब राजस्व विभाग उसकी संपत्तियों को खंगाल रहा है। सदर एसडीएम ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पांच लेखपालों की एक समिति गठित की है, जो उसकी चल और अचल संपत्ति का पता लगा रही है।

यदि अवैध संपत्ति मिली, तो उस पर कार्रवाई हो सकती है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को पुलिस ने उसके डिग्री कॉलेज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने जब उसके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले, तो 16 मुकदमे मिले। इसके बाद जिला प्रशासन ने उसकी संपत्तियों की जांच कराने के लिए सदर एसडीएम रामकेश सिंह को निर्देश दिए।
विज्ञापन

2 of 10
पीड़िता का नमूना भी लिया - फोटो : अमर उजाला
सदर एसडीएम ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह यादव के पैतृक गांव अड़ंगापुर से लेकर कन्नौज शहर, ग्राम नसरापुर स्थित चौधरी चंदन सिंह डिग्री कॉलेज तथा तिर्वा तहसील क्षेत्र में बने होटल की जांच शुरू कर दी है। एसडीएम ने बताया कि नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर, राजस्व निरीक्षक कन्नौज अरुण तिवारी, लेखपाल प्रिया पाल, विजयकांत शुक्ला, अमित मिश्रा, अभिषेक दुबे तथा सर्वे लेखपाल अमित रॉय को जांच की जिम्मेदारी दी गई है।x
विज्ञापन

3 of 10
नवाब सिंह - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी कार्रवाई
उन्होंने बताया कि शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस था, इसके बाद रविवार तथा सोमवार को रक्षाबंधन का अवकाश होने की वजह से जांच पूरी नहीं हो पाई। मंगलवार को जांच फिर से शुरू होगी। अगले दो-तीन दिन में रिपोर्ट मिल जाएगी, जिसे जिलाधिकारी को भेजा जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई तय की जाएगी।

4 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
कोई शातिर अपराधी है और उसके ऊपर एक दर्जन से अधिक मुकदमे हैं, तो उसकी संपत्तियों की जांच कराने का नियम है। दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह यादव की संपत्तियों की जांच कराने के लिए सदर एसडीएम को निर्देशित किया गया है। यदि अवैध संपत्ति पाई गई, तो कार्रवाई होगी।  -आशीष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन

5 of 10
कन्नौज कांड - फोटो : अमर उजाला


बुआ की तलाश में खाक छान रही पुलिस

नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी बुआ की तलाश में एसओजी ने नोएडा-दिल्ली समेत एनसीआर में कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। आरोपी बुआ ने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया है, जिससे पुलिस को उसकी सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

6 of 10
नवाब सिंह यादव - फोटो : पीटीआई
किशोरी को नवाब सिंह यादव के पास लेकर गई थी
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस पीड़िता की बुआ की तलाश में जुटी है। बुआ ही उसे डिग्री कॉलेज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के पास लेकर गई थी। किशोरी के माता-पिता ने भी बुआ पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिस पर वह उसी दिन से पुलिस की नजर में चढ़ गई थी। मुकदमे में नामित होने के बाद एसपी ने आरोपी बुआ की तलाश में छह टीमों को लगाया है।
विज्ञापन

7 of 10
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
एसओजी और सर्विलांस टीम जुटी है
इसमें एसओजी को दिल्ली एनसीआर भेजा गया, क्योंकि वहां बुआ का अक्सर आना-जाना होता था। पुलिस ने बुआ के संभावित ठिकानों का पता लगा लिया, लेकिन जब वहां दबिश दी तो वह नहीं मिली। कई दिन तक छापामारी करने के बाद एसओजी अब वापस लौट रही है। बुआ की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम पूरी तन्मयता से जुटी है।

8 of 10
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जुटाए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य
किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जुटाए हैं। इनमें सबसे पहले पुलिस ने आरोपी नवाब सिंह यादव व पीड़िता की बुआ के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाई, जिसमें पता चला कि दोनों के बीच घटना वाले दिन कई बार बात हुई। दूसरा महत्वपूर्ण साक्ष्य डिग्री कॉलेज का डीवीआर है, जिसमें पीड़िता अपनी बुआ के साथ जाती हुई दिखाई दे रही है। वह कितनी देर तक वहां रुकी, इसका भी रिकॉर्ड है। पुलिस ये सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य कोर्ट में पेश करेगी।

9 of 10
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
बुआ की गिरफ्तारी से सामने आएंगे कई अहम राज
जानकार बता रहे हैं कि पहले ही दिन से अपनी संदिग्ध भूमिका की वजह कर लोगों की निगाह में आई किशोरी की बुआ की गिरफ्तारी से कई अहम राज सामने आ सकते हैं। वह आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख के कॉलेज में किन हालातों में पहुंची। उसे बुलाया गया था, यह वह खुद ही वहां गई थी।
विज्ञापन

10 of 10
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
क्या बदला लेने के लिए खाते में डाली थी रकम 
अपनी भतीजी को लेकर वहां क्यूं पहुंची। अगर उसकी भतीजी के साथ वहां घटना हुई थी तो वह आरोपी के साथ बेफिक्र होकर क्यूं बैठी थी, जैसा कि वायरल वीडियो में दिख रहा है। शुरू में आरोप लगाने के बाद वह अपने बयान से क्यूं पलटी। आखिर वह भागी क्यूं। क्या उसके बैंक खाते में किसी ने इस प्रकरण में अपना बदला लेने के लिए रकम डाली थी। इस तरह के कई सवाल हैं, जो उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में सामने ला सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें