फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 रुपये का गुटखा...और चली गईं जानें: कन्नौज सड़क हादसा! चालक को भीड़ ने धुना, मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Mon, 07 Aug 2023 03:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 6
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ से परचून का सामान लादकर दिल्ली जा रहे कंटेनर के चालक ने शराब के नशे में जीटी रोड पर आम नगला गांव के सामने तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो पल्लेदारों की मौत हो गई। वहीं, चौकीदार को गंभीर हालत में 100 शैया अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दोनों पल्लेदारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर खास निवासी सुनील बाथम (34), ग्राम कुंअरपुर बनवारी निवासी विपिन कुमार जाटव (29) जीटी रोड पर आम का नगला गांव के सामने लता कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदार है तथा ग्राम महमूदपुर कीरत निवासी सत्यपाल (30) चौकीदारी करता हैं। रविवार की दोपहर लखनऊ से परचून का सामान लादकर कंटेनर दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन

2 of 6
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला
घायल को मेडिकल कॉलेज तिर्वा किया रेफर
कंटेनर के चालक ने शराब के नशे में धुत होकर तेजी व लापरवाही से चलाते हुए तीनों को रौंद दिया। हादसे के बाद तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एबुलेंस से 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने सुनील व विपिन कुमार को मृत घोषित कर दिया और सत्यपाल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे के बाद मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पल्लेदारों के शवों पर उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंच गई और दोनों पल्लेदारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल अजय कुमार पाठक ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मामले में जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

4 of 6
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला
कंटेनर चालक को भीड़ ने पकड़कर धुना
हादसे के बाद अनियंत्रित होकर कंटेनर पलट गया। मौके पर आई लोगों की भीड़ ने कंटेनर चालक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी। तभी कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारियों ने आकर चालक को बचाया और दर ले गए। बाद में चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। चालक ने अपना नाम विनय कुमार पुत्र रमेश शाक्य निवासी ग्राम नगला बलिया थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रूखाबाद बताया।
विज्ञापन

5 of 6
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला
20 रुपये लेकर गुटखा खाने निकले थे दोनों पल्लेदार
कोल्ड स्टोरेज से किसान ने आकर दो आलू के पैकेट निकाले थे। इसके एवज में पल्लेदार विपिन कुमार व सुनील को 20 रुपये दिए थे। दोनों ही 20 रुपये लेकर कोल्ड स्टोरेज के बाहर स्थित दुकान पर गुटखा खाने गए थे, तभी यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चौकीदार सत्यपाल कोल्ड स्टोरेज के बाहर एक बाइक पर बैठा था। तभी अचानक वह अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला
मासूम के सिर से उठा पिता का साया
ग्राम कुंअरपुर बनवारी निवासी विपिन कुमार जाटव की शादी वर्ष 2019 में बिहार की पटना निवासी गुुंजा के साथ हुई थी। उसकी एक दो साल की बेटी है, जिसके सिर पर पिता का साया उठ चुका है। वहीं ग्राम महमूदपुर खास निवासी सुनील कुमार बाथम के परिवार में पत्नी धनदेवी के अलावा दो बेटे व दो बेटियां हैं। पिता के शव पर बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें