फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: 'पापा...पापा... एक बार उठ जाओ हम आ गए', राकेश के बच्चों का करुण क्रंदन सुन द्रवित हुए लोग

Thu, 28 Nov 2024 02:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तड़के चालक को झपकी आने पर तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर ट्रक से टकरा गई हादसे में पांच की मौत हो गई, जबकि एक डॉक्टर गंभीर घायल है, उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
1 of 8
Kannauj Road Accident - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज के जूनियर स्टोर ऑफीसर राकेश कुमार की हादसे में मौत की सूचना पर पहुंचे बच्चों का करुण क्रंदन सुनकर लोग भी द्रवित हुए बिना नहीं रह सके।

पापा... पापा... उठ जाओ एक बार, हम आ गए... कहकर बच्चे बिलख रहे थे। बच्चों को देख वहां मौजूद हर किसी की आंख नम हो गई। जनपद बिजनौर कोतवाली देहात गांव जीवनपुर निवासी राकेश कुमार सैफई मेडिकल कॉलेज में जूनियर स्टोर ऑफीसर के पद पर तैनात थे। 
 
विज्ञापन

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में उनकी मौत की सूचना पर पत्नी और चार वर्ष की बेटी अर्निका, आठ वर्ष का पुत्र समृद्ध मौके पर पहुंचे। पिता को देखकर दोनों बच्चे रोने लगे। बच्चे पिता से कह रहे थे पापा एक बार उठ जाओ। बच्चों को रोता हुआ देखकर आस पास खड़े लोग भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। साथ आए अन्य परिजन व रिश्तेदार भी बच्चों को चुप करा रहे थे।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर दोस्त करता रहा इंतजार, मिली मौत की खबर
उधर, एक घंटे तक डॉ. अरुण कुमार का दोस्त सलिल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इंतजार करता रहा। रात में 2.45 बजे अरुण ने फोन करके सलिल को फगुहा कट पर लेने के लिए बुलाया था, लेकिन मोबाइल बंद बताने की वजह से बात नहीं हो सकी थी। लखनऊ से विवाह समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे डॉ. अरुण ने रात को 2.45 बजे नर्सिग होम के पार्टनर सलिल को फोन करके फगुहा कट पर बुलाया था। सलिल फगुहा कट पर पहुंच गया और दोस्त का एक घंटे तक वहां इंतजार करता रहा। 
 

इसके बाद अरुण का मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया था। सलिल ने सोचा मोबाइल की बैटरी खत्म हो गई है। इस कारण दोस्त का मोबाइल बंद हो गया है। इसके बाद भी अरुण नहीं आया तब सलिल टोल प्लाजा पर पहुंचा। वहां कर्मचारियों ने बताया कि एक स्कार्पियो हादसे का शिकार हो गई है। घायलों को पुलिस तिर्वा मेडिकल कॉलेज लेकर गई है। कुछ देर में स्कार्पियों को क्रेन टोल के पास लाती हुई सलिल को दिखाई दी। 

सलिल के होश उड़ गए। वह मेडिकल कॉलेज पहुंचा वहां दोस्त अरुण और चार अन्य के शव देखकर दंग रह गया। सलिल की आंखों से आंसू बहने लगे और वह कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। दोस्त अरुण का वह एक घंटे से एक्सप्रेसवे पर इंतजार कर रहा था। काल ने उसको अपने पास बुला लिया। शायद मोबाइल स्वीच ऑफ नहीं होता तो सलिल दोस्त को कॉल करके रोक लेता।
 
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर 19 हादसों में हो चुकी 20 मौतें
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जनवरी से अब तक 19 हादसों में 20 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 98 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। कई लोगों ने दुर्घटना में अपने अंग भी गंवा दिए हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड को रोकने के लिए कैमरे लगाए गए हैं। तय समय से पहले पहुंचने पर वाहनों के चालान कर दिए जाते हैं। कैमरे दिखाई देने पर स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे से नीचे कर लेते हैं। 

 
विज्ञापन

स्पीड सेंसर से निकलते ही वाहन की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक हो जाती है। समय से पहले वाहन नहीं पहुंचे इसको लेकर रास्ते में नाश्ता करके टाइम पास किया जाता है। इसके चलते ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यातायात प्रभारी आफाक खान ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर जनवरी से अब तक 19 हादसों में 20 लोगों की जान गई और 98 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मौत की झपकी : तेज रफ्तार ने छीन ली तीन डॉक्टरों समेत पांच की जिंदगियां
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के 3:30 बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर जाकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) सैफई में पीजी कर रहे तीन डॉक्टरों समेत पांच की मौत हो गई। एक डॉक्टर की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें सैफई रेफर किया गया है। 

बताया जा रहा है कि स्कार्पियो की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटा थी। चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। डीएम-एसपी ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। सभी लोग लखनऊ में एक साथी डॉक्टर के भाई की शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 196 पर लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में जा गिरी। इसी बीच आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। 

हादसे में कन्नौज की सदर कोतवाली के ग्राम मोचीपुर निवासी डॉ. अरुण कुमार दोहरे, आगरा के कमला नगर ए-5 राधा विहार एक्सटेंशन निवासी डॉ. अनिरुद्ध वर्मा, जिला संत रविदास नगर भदोही के राजपुरा भाग-3 निवासी संतोष कुमार मौर्य, बरेली के बाइपास रोड श्यामा चरण स्कूल के पास नवाबगंज निवासी डॉ. नरदेव सिंह और बिजनौर के जीवनपुर निवासी राकेश कुमार की मौके पर मौत हो गई। मुरादाबाद के बुद्ध विहार 9 बी-568 फेस-2 मझोला योजना नंबर चार निवासी डॉ. जयवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें