कन्नौज में प्रेमिका की हत्या के बाद युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक ने प्रेमिका की हत्या उसके घर में घुसकर मार डाला। प्रेमी को प्रेमिका के घर की पूरी जानकारी थी। वह छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और छत से नीचे पहुंच गया। इसके बाद बिना किसी संदेह उसने दीप्ति की हत्या कर दी और बचकर घर से निकल गया।
यूपी के कन्नौज जिले में प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने रविवार देर रात करीब तीन बजे घर में घुसकर सो रही प्रेमिका की हत्या कर दी। प्रेमिका के सिर में सिंगल बैरल बंदूक से गोली मारी। हत्या के बाद प्रेमी घर से निकल गया। इसके बाद प्रेमिका के घर से करीब 20 मीटर दूर खुद के भी सिर में गोली मारकर जान दे दी।
जानकारी के अनुसार, सौरिख थाना इलाके के कुठला गांव निवासी महिपाल सिंह यादव सेना से रिटायर्ड हैं। बेटा देवांशू उर्फ अन्नू (23) का पड़ोस के गांव सुल्तानपुर के अशोक पाल की बेटी बीएससी फाइनल इयर की छात्रा दीप्ति (21) से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
2 of 8
दीप्ति और देवांशू का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लड़की के परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने 15 दिन पहले उसकी शादी औरैया, एरवाकटरा के ग्राम चिट्टा निवासी युवक से तय कर दी। वह तालग्राम स्थित एक निजी क्लीनिक में काम करता है। देवांशू को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने ने तालग्राम जाकर लड़के को दीप्ति से शादी न करने के लिए धमकाया।
इस पर लड़के ने दीप्ति के पिता को यह बात बता दी। रविवार को पड़ोस के गांव नगला भजू में दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई। यहां देवांशू ने दीप्ति से सारे संबंध खत्म करने की बात कही। पंचायत में औरैया के युवक को भी बुलाया गया था, जिससे दीप्ति की शादी तय थी।
4 of 8
घटनास्थल से साक्ष्य जुटाती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद रविवार देर रात करीब तीन बजे देवांशू अपने घर से पिता की लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक लेकर सुल्तानपुर पहुंच गया। यहां दीप्ति के मकान की छत पर चढ़कर वह घर में उतर गया। एक कमरे में चारपाई पर अपनी छोटी बहन दीपांशु के सो रही दीप्ति के सिर पर बंदूक सटाकर गोली मार दी। हत्या के बाद देवांशू छत के रास्ते भाग निकला और प्रेमिका के घर से कुछ दूरी पर स्थित एक तालाब के पास जाकर गोली मारकर खुद को गोली मार ली। जिससे उसका भेजा उड़ गया और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 8
जानकारी लेते एएसपी और एसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवांशू के पास थी घर के अंदर की जानकारी
देवांशू को दीप्ति के घर की पूरी जानकारी थी। वह छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और छत से नीचे पहुंच गया। रात के अंधेरे में वह उसी कमरे में पहुंचा, जहां दीप्ति अपनी बहन के साथ सोई हुई थी। इसके बाद बिना किसी संदेह उसने दीप्ति की हत्या कर दी और बचकर घर से निकल गया। देवांशू के पिता महिपाल सिंह यादव परिवार के लोगों के साथ पोस्टमार्टम हाउस चले गए थे। ऐसे में उसके परिवार की सुरक्षा को देखते हुए देवांशू के घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है।
शायद बच सकती थी दोनों की जान
दीप्ति की शादी तय होने की जानकारी होने पर देवांशू ने तालग्राम में क्लीनिक में काम करने वाले आकाश के पास जाकर उसे शादी न करने के लिए धमकाया था। शादी करने पर हत्या करने की धमकी दी थी। आकाश ने इसकी जानकारी दीप्ति के पिता अशोक को दी। अगर अशोक कुमार ने पंचायत के माध्यम से मामला निपटाने के बजाय उसी दिन सूचना पुलिस को दे दी होती तो शायद दोनों की जान बच सकती थी। वहीं, रविवार को दोनों परिवारों के बीच हुई पंचायत में देवांशू के माफी मांगने व दीप्ति से कभी न मिलने की बात कहने पर दोनों परिवार निश्चिंत हो गए थे।
विज्ञापन
7 of 8
इसी रायफल से मारी गोली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता की तहरीर पर दर्ज की रिपोर्ट
पुलिस ने दीप्ति के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद दीप्ति के शव का कन्नौज के महादेवी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि देवांशू का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।
जांच पड़ताल करते अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छात्रा के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वारदात में प्रयुक्त बंदूक जब्त कर ली गई है। सभी साक्ष्य एकत्र कर मामले की विवेचना की जा रही है।-विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, कन्नौज