अपनी सगी भतीजी को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के कॉलेज लेकर पहुंची उसकी बुआ अब पुलिस के निशाने पर है। हैरानी यह है कि घटना के बाद के दो दिनों तक खुलेआम घूमने वाली वह महिला पिछले तीन दिनों से लापता हो गई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस को अब तक बुआ का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
2 of 9
नवाब सिंह
- फोटो : अमर उजाला
भतीजी के साथ हुई वारदात में बुआ की भूमिका को संदिग्ध माना जा रहा है। उसकी मौके पर मौजूदगी और उसके बाद पहले शिकायत में शामिल होना और बाद में मुकरने पर सवाल उठने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
3 of 9
Kannuaj case
- फोटो : अमर उजाला
रविवार रात हुई वारदात के बाद सोमवार और मंगलवार को वह जिला अस्पताल से लेकर कचहरी तक मंडराती रही। दोनों ही दिन मीडिया के सामने इस पूरी घटना को गलत बताकर पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाती रही।
4 of 9
Kannuaj case
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच मंगलवार को जब किशोरी के माता-पिता यहां पहुंचे और उन्होंने बुआ की भूमिका पर ही सवाल करते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो वह लापता हो गई। हालांकि बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह जिला अस्पताल में मीडिया को अपना बयान देने के बाद कचहरी पहुंची थी।
विज्ञापन
5 of 9
Kannuaj case
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद वह वहां से कहां लापता हुई, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है। मुकदमे में उसका भी नाम शामिल करने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की अलग-अलग छह टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
6 of 9
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
अब तक कामयाबी नहीं मिल सकी है। रिपोर्ट में उसका नाम शामिल करने के बाद 72 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन वह पुलिस की आंख में धूल झोंककर गायब हो गई है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
7 of 9
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
बुआ की गिरफ्तारी से सामने आएंगे कई अहम राज
जानकार बता रहे हैं कि पहले ही दिन से अपनी संदिग्ध भूमिका की वजह कर लोगों की निगाह में आई किशोरी की बुआ की गिरफ्तारी से कई अहम राज सामने आ सकते हैं। वह आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख के कॉलेज में किन हालातों में पहुंची। उसे बुलाया गया था, यह वह खुद ही वहां गई थी। अपनी भतीजी को लेकर वहां क्यों पहुंची।
8 of 9
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
अगर उसकी भतीजी के साथ वहां घटना हुई थी तो वह आरोपी के साथ बेफिक्र होकर क्यों बैठी थी, जैसा कि वायरल वीडियो में दिख रहा है। शुरू में आरोप लगाने के बाद वह अपने बयान से क्यों पलटी। आखिर वह भागी क्यों।
क्या उसके बैंक खाते में किसी ने इस प्रकरण में अपना बदलने के लिए रकम डाली थी। इस तरह के कई सवाल हैं जो उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में सामने ला सकती है। एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है कि पुलिस की टीम फिलहाल उसकी तलाश में लगी है। हर संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की जा रही है।