फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: नवाब के वकील ने पुलिस पर की सवालों की बौछार, पूछा- घटनास्थल पर तीन लोग…तो चौथे ने कैसे वीडियो बनाया

Sat, 17 Aug 2024 06:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 10
kannauj case - फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में घिरे पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान उसके वकील ने पुलिस पर सवालों की बौछार कर दी। हिरासत में लेने, गिरफ्तार करने, मौके का वीडियो वायरल होने, पीड़ित किशोरी के बयान के समय और उसके साथ मौजूद महिला को मौके पर ही न पकड़ने से जुड़े सवाल दागे गए।
विज्ञापन

2 of 10
नवाब सिंह यादव - फोटो : पीटीआई


अदालत ने बचाव पक्ष के वकील से शनिवार को आपत्ति दाखिल करने को कहा है। किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को करीब एक घंटे तक बहस हुई। बचाव पक्ष के वकील शिव कुमार ने शुक्रवार को अदालत में सुनवाई के दौरान पुलिस से जो सवाल किए उस पर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

3 of 10
कन्नौज कांड - फोटो : अमर उजाला
नवाब ने बिना कोई समय गंवाए मंजूरी दे दी
सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत से बाहर आने के बाद बचाव पक्ष के वकील शिवकुमार ने कहा कि उनके मुवक्किल को गलत आरोप में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी का डीएनए जांच कराने की मांग की। नवाब ने बिना कोई समय गंवाए मंजूरी दे दी।

4 of 10
कन्नौज कांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में
वकील के मुताबिक यह दर्शाता है कि आरोपी को यकीन है कि उसने कोई गलत काम नहीं किया है, इसीलिए अपनी जांच के लिए फौरन तैयार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में जिस तरह से कार्रवाई की है, वह अपने आप ही सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

5 of 10
अखिलेश यादव और डिंपल के साथ नवाब सिंह - फोटो : अमर उजाला
चौथा व्यक्ति कौन था, जिसने वीडियो बनाया
आरोपी को उसके कॉलेज से पकड़ने पुलिस पहुंची तो वहां आरोपी, पीड़िता और उसकी बुआ थीं। फिर वह चौथा व्यक्ति कौन था, जिसने वहां का वीडियो बनाया और उसे वायरल भी कर दिया। अगर यह पुलिस ने बनाया, तो यह उसकी जांच का विषय था।
विज्ञापन

6 of 10
नवाब सिंह - फोटो : अमर उजाला
बिंदुवार आपत्ति दाखिल करेंगे
इसे बाहर किस अधिकार के तहत सार्वजनिक किया गया। ऐसा करके पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन किया गया है। बचाव पक्ष के वकील के मुताबिक उनके उठाए गए सभी सवाल पर अदालत ने शनिवार को आपत्ति दाखिल करने को कहा है। वह शनिवार को बिंदुवार आपत्ति दाखिल करेंगे।
विज्ञापन

7 of 10
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
बचाव पक्ष का यह भी सवाल
  • पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रविवार की रात करीब डेढ़ बजे आरोपी को हिरासत में लिया था। जबकि गिरफ्तारी सोमवार दोपहर दिखाई गई है। रिपोर्ट दर्ज करने में इतना समय क्यूं लिया गया।
  • आरोपी को पकड़ने और रिपोर्ट लिखने के बाद गिरफ्तार करने के दौरान के अंतराल में पीड़िता को कहां रखा गया।
  • पीड़िता के साथ मौजूद उसकी बुआ से उसी दौरान उसका बयान लिया गया या नहीं।
  • जब पीड़िता की बुआ की भूमिका संदिग्ध थी तो उसे उसी दौरान गिरफ्तार क्यूं नहीं किया गया।
  • जो काम एक महिला आरक्षी की मदद से हो सकता था, उसके लिए पुलिस को अब कई टीम लगानी पड़ रही है।

8 of 10
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की है। पीड़िता की ओर से 112 पर कॉल आने के बाद मौके पर पहुंची। पीड़िता ने ही अदालत में अपने साथ हुई घटना से जुड़ा बयान दर्ज कराया है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई हो रही है। आरोपी पक्ष की जो दलीलें हैं, वह उनका अपना तर्क है। पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।  -अमित कुमार आनंद, एसपी

9 of 10
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
बुआ की गिरफ्तारी से सामने आएंगे कई अहम राज
जानकार बता रहे हैं कि पहले ही दिन से अपनी संदिग्ध भूमिका की वजह कर लोगों की निगाह में आई किशोरी की बुआ की गिरफ्तारी से कई अहम राज सामने आ सकते हैं। वह आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख के कॉलेज में किन हालातों में पहुंची। उसे बुलाया गया था, यह वह खुद ही वहां गई थी।
विज्ञापन

10 of 10
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
क्या बदला लेने के लिए खाते में डाली थी रकम 
अपनी भतीजी को लेकर वहां क्यूं पहुंची। अगर उसकी भतीजी के साथ वहां घटना हुई थी तो वह आरोपी के साथ बेफिक्र होकर क्यूं बैठी थी, जैसा कि वायरल वीडियो में दिख रहा है। शुरू में आरोप लगाने के बाद वह अपने बयान से क्यूं पलटी। आखिर वह भागी क्यूं। क्या उसके बैंक खाते में किसी ने इस प्रकरण में अपना बदला लेने के लिए रकम डाली थी। इस तरह के कई सवाल हैं, जो उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में सामने ला सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें