फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज कांड: नवाब सिंह की होगी DNA जांच, बुआ के बैंक खातों में बड़ी रकम डालने की भी चर्चा, एसपी ने कही ये बात

Thu, 15 Aug 2024 06:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 10
Kannuaj case - फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ रही हैं। एक दिन पहले किशोरी की ओर से कोर्ट में दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी नवाब सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी है। इसी के साथ अब उसकी डीएनए जांच के लिए पहल शुरू हुई है। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट से मंजूरी मांगी है। उधर किशोरी को लेकर आरोपी के कॉलेज पहुंची उसकी बुआ अब फरार हो गई है।

पुलिस की छह टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए जुटी हैं। रविवार की रात पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करवाने वाली किशोरी ने मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक उसी बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा को बढ़ा दिया गया है। दुष्कर्म की धारा बढ़ाने के साथ ही पुलिस इसकी पुष्टी के लिए आरोपी की डीएनए जांच कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

2 of 10
नवाब सिंह यादव - फोटो : पीटीआई
अहम कड़ी साबित हो सकती है डीएनए जांच
इसके लिए पुलिस ने पॉक्सो कोर्ट में आवेदन किया है। अदालत से मंजूरी मिलते ही डॉक्टरों की टीम की मदद से डीएनए जांच के लिए नवाब का सैंपल लिया जाएगा। माना जा रहा है कि डीएनए जांच की रिपोर्ट इस पूरे प्रकरण में अहम कड़ी साबित हो सकती है। इसी बीच किशोरी की बुआ अंडरग्राउंड हो गई है। बुआ ही किशोरी को लेकर नवाब सिंह यादव के कॉलेज पहुंची थी।
विज्ञापन

3 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस ने महिला की तलाश तेज कर दी
पुलिस के मुताबिक रविवार रात हुई घटना के दौरान वह उसी कॉलेज में मौजूद थी, इसलिए उसका बयान लिया जाना जरूरी है। हालांकि, किशोरी के माता-पिता की ओर से शिकायत किए जाने के बाद वह गायब हो गई है। ऐसे में पुलिस उसकी भूमिका संदिग्ध मान रही है। इसी बीच किशोरी की मां की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उस महिला को भी मुकदमे में शामिल करते हुए उसकी तलाश तेज कर दी है।

4 of 10
Kannauj SP Amit Kumar Anand - फोटो : ANI
आरोपी नवाब सिंह यादव के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाने के साथ ही किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर बुआ को भी मुकदमे में शामिल किया गया है। वह पुलिस के सामने नहीं आ रही है। उसकी तलाश के लिए सदर कोतवाली, सर्विलांस, एसओजी सहित छह टीमों को लगाया गया है।  -अमित कुमार आनंद, एसपी
विज्ञापन

5 of 10
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता की बुआ के बैंक खातों में बड़ी रकम डालने की चर्चा
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के यहां अपनी भतीजी को लेकर जाने वाली महिला के फरार होने के बाद से उससे जुड़ी कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। चर्चा है कि वारदात के बाद उसके बैंक खातों में बड़ी रकम भेजी गई है। मामला सामने आने के बाद एसपी ने इसकी भी जांच की बात कही है। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

6 of 10
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
मुकदमे में शामिल होते ही बुआ फरार
किशोरी की मां की शिकायत के बाद नवाब सिंह यादव के साथ ही मुकदमे में शामिल की गई महिला की भूमिका शुरू से ही संदिग्ध मानी जा रही है। उसके बदलते बयान को लेकर भी चर्चा में है। नवाब सिंह के यहां भतीजी को लेकर जाना और वहां हुई वारदात के बाद पुलिस में शिकायत करना और उसके बाद मुकर जाना लोगों को हजम नहीं हो रहा है। इस बीच किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर उसे पुलिस ने मुकदमे में शामिल भी कर लिया है। तब से वह फरार है।
विज्ञापन

7 of 10
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
एसपी बोले- रकम डालने के तथ्य की भी होगी जांच
इसी बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि उसके बैंक खाते में किसी ने बड़ी रकम भेजी है। उसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि वह किसी के इशारे पर यह सब कर रही थी, इसीलिए उसे रकम भेजी गई है। इससे पूरे प्रकरण के पीछे की साजिश की भी चर्चा शुरू हो गई है। उसके बैंक खातों में रकम डाले जाने की बात पर पुलिस के भी कान खड़े हुए हैं।

8 of 10
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
बैंक खातों को भी खंगाल जाएगा
पुलिस ने उसके बैंक खातों को खंगालने की बात कही है। एसपी अमित कुमार आनंद के मुताबिक आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। उसके गिरफ्त में आते ही उससे जुड़ी सभी जानकारी जुटाई जाएगी। अगर बैंक खातों में अनियमित लेनदेन से जुड़ा तथ्य सामने आएगा तो उसकी भी जांच कर उन लोगों की पहचान की जाएगी, जिन्होंने ऐसा किया है।

9 of 10
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
बहन की करतूत से सदमे में किशोरी का पिता
गांव में बाबा-दादी के साथ रहकर हाईस्कूल की पढ़ाई करने वाली छात्रा को उसकी बुआ से बहुत बड़ा झटका लगा है। पीड़िता के पिता के मुताबिक बहन से भी ज्यादा भरोसेमंद कौन हो सकता है। इसके बावजूद उसकी बहन ने उसे कभी न भूलने वाला गम दे दिया। वह उसे गांव के लिए लेकर निकली, लेकिन तीन से चार दिन तक इधर-उधर टहलती रही। रविवार की रात लखनऊ के रास्ते कन्नौज पहुंची और घर न जाकर पूर्व प्रमुख नवाब सिंह से मिलने उसके कॉलेज पहुंच गई। यहां उसकी बेटी के साथ कभी न भूलने वाला हादसा पेश आया। किशोरी तो अपने साथ हुई घटना से सदमे में है ही, उसके माता-पिता भी अपनी मासूम सी गुड़िया के साथ हुए धोखे से आहत हैं।
विज्ञापन

10 of 10
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
किशोरी परिजनों के साथ गई वापस
अपनी बुआ के साथ नोएडा से अपने गांव के लिए निकली किशोरी घर पहुंचने के बजाए पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के कॉलेज पहुंच गई थी। वहां उसके साथ रविवार की रात हुई दरिंदगी के बाद से वह पुलिस की निगरानी में रह रही थी। रविवार की रात पुलिस उसे कॉलेज से लेकर गई थी। सोमवार और मंगलवार मेडिकल जांच प्रक्रिया और अदालत में बयान होने की प्रक्रिया के दौरान वह पुलिस की देखरेख में ही रही। दिन का समय अस्पताल से लेकर अदालत के बीच गुजरता। रात को वन स्टॉप सेंटर में महिला पुलिस की निगरानी के बीच गुजरती। इस बीच किसी से मिलने की मंजूरी नहीं दी गई। मंगलवार को जब उसके परिजन नोएडा से यहां आए और उसकी सभी जांच प्रक्रिया पूरी हो गई तो पुलिस ने उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें