फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में कन्नौज के लाल को लगी सर्च ऑपरेशन के दौरान गोली, घर पहुंची खबर तो मच गया कोहराम

Mon, 25 Mar 2019 04:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मायूस बैठे पंकज के पिता शांति स्वरूप - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी में सर्च ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में कन्नौज के लाल के सिर में गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आर्मी बेस हास्पिटल से उसे दिल्ली लाया गया है। वहीं परिवार में इसकी सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।

 
विज्ञापन

2 of 5
घर में रोती पंकज की मां और बहन रूचि - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक ने घर पहुंचकर परिजनों को सरकार की ओर से बेहतर इलाज और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं सिपाही के घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भारी भीड़ बनी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगधरापुर निवासी शांतिस्वरूप दुबे का 21 वर्षीय बेटा पंकज दुबे भारतीय सेना की आर्टिलरी कोर में रेडियो ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
पंकज के भाई जवाहर से बातचीत करते भाजपा प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक  - फोटो : अमर उजाला
अगस्त 2017 में कानपुर में हुई आर्मी की सीधी भर्ती में पास होकर वह शामिल हुआ। मौजूदा समय में उसकी तैनाती कश्मीर घाटी के तंगधार इलाके में रेडियो ऑपरेटर के पद पर तैनात है। शनिवार शाम पाकिस्तान की ओर से हुई अंधाधुंध फायरिंग के दौरान एक गोली उसके सिर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। आर्मी हास्पिटल में उसका उपचार शुरू हुआ।  

 

4 of 5
पंकज के घर के बाहर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग पिता शांति स्वरूप ने बताया कि रात करीब दो बजे उनके दिव्यांग बेटे जवाहर दुबे के मोबाइल पर आर्मी के अधिकारियों ने फोन कर पंकज के गोली लगने की सूचना दी। सेना के अधिकारियों ने गंभीर हालत होने के साथ परिवार के लोगों ने आने मना किया। रविवार सुबह पंकज के रिश्तेदारों और ग्रामीणों की उसके घर पर भीड़ जुट गई। वहीं माता रामकांती समेत भाई और बहन रुचि रो-रोकर बेहाल हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमरे में पंकज के मैडल और शील्ड  - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक पंकज के घर पहुंचे और परिजनों को पंकज का बेहतर इलाज के साथ सरकार की ओर मदद का आश्वासन दिया है। पिता शांतिस्वरूप ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। परिवार की आर्थिक हालात ठीक नहीं है। परिवार की जिम्मेदारी पंकज पर है। पंकज ने अब तक शादी नहीं की। सेना के अधिकारियों ने दिल्ली में इलाज कराने की बात बताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें