kannauj bus accident
- फोटो : amar ujala
आनन फानन सबको अस्पताल भेजा
उधर से गुजर रहे प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। मौके पर तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसपी अमित कुमार आनंद, एसडीएम उमाकांत तिवारी, सीओ ओमकार नाथ शर्मा, सकरावा थाना प्रभारी प्रमोद तिवारी, सौरिख थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, छिबरामऊ कोतवाल अजय कुमार अवस्थी पहुंचे और घायलों को करीब 12 एंबुलेंस से सैफई व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख भिजवाया। एसपी ने बताया कि हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हो गया था, जिसे खुलवा दिया गया।