फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bdy Spcl: अपने ठुमके पर 'पूरे लंदन को नचाने वाली' कंगना का ये कनेक्शन नहीं जानते होंगे

Sat, 24 Mar 2018 09:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनावत
अपनी दमदार एक्टिंग से कई नेशनल अवार्ड जीतने वाली एक्ट्रेस कंगना रनावत का आज जन्मदिन है। 23 मार्च, 1987 को हिमाचल प्रदेश में जन्मी कंगना रनौत ने दिल्ली में अस्मिता थिएटर ग्रुप के साथ अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की। कई नाटकों में अभिनय किया। अपने  जबरदस्त अभिनय के कारण कंगना को बॉलीवुड की क्वीन भी कहा जाता है। ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’में शानदार अभिनय के लिए कंगना को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। जानें, कंगना के इस शहर से खास कनेक्शन...
 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत
'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' इस फ़िल्म में कंगना ने डबल रोल किया है। ये कड़ी इसकी पिछली से ज्यादा अच्छी मानी जा रही है। महिला प्रधान प्रेम कहानी होने के साथ साथ कंगना और माधवन सहित तमाम अन्य किरदारों के द्वारा किये गए शानदार अभिनय की वजह से यह फिल्म 2015 की बेहद सफल पारिवारिक मनोरंजक फिल्मों में गिनी जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत
फ़िल्म वहीं से शुरू होती है जहाँ पिछली फ़िल्म समाप्त होती है। शादी के लगभग 4 साल बाद दोनों को लंदन के एक पारिवारिक सलाह केंद्र में परामर्श लेते हुए दिखाया जाता है जहाँ तनु अपने पारिवारिक जीवन के दुखों के लिये पति मनु पर आरोप लगाती है और उसी समय मनु अपना आपा खो देता है और उसकी तनु से लड़ाई हो जाती है। इसके बाद मनु को पागलखाने भेज दिया जाता है जबकि पप्पी को मनु का अता-पता बताकर तनु वापस अपने घर (कानपुर) चली जाती है।

4 of 5
कंगना रनौत
अपने घर कानपुर पहुंचकर वो अपनी उसी बिंदास शैली में अपना जीवन जीने लगती है जिसके लिये उसे पहले से जाना जाता था जबकि मनु को पप्पी के द्वारा छुड़ा लिया जाता है। मनु और पप्पी वापस भारत आ जाते हैं और मनु तनु को तलाक का नोटिस भेजता है ये सोचकर की तनु अपने आप को बदलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत
तनु यह देखकर और भडक जाती है और फिर से अपने पुराने मित्र राजा के पास जाती है। राजा की शादी तय हो चुकी है इसलिये वह तनु को मना कर देता है। इस बीच मनु को तनु जैसी दिखने वाली एक लडकी दत्तो मिलती है। दत्तो एक बेहद निर्भीक, त्वरित निर्णय लेने वाली, चुलबुली, युवा हरियाणवी लडकी है। कुछ मुलाकातों के बाद मनु उसे चाहने लगता है और दोनों शादी का फैसला कर लेते हैं। इसके बाद जो जो होता है वह बहुत ही मनोरंजक है। इन दोनों फिल्मों की खास बात यह रही कि दोनों ही फिल्में कानपुर पर केंद्रित थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें