Kalindi Express Accident
- फोटो : अमर उजाला
चौबैपुर से शिवराजपुर तक के गांव के लोग बनाए गए ट्रैक मित्र
बता दें, मुड़ेरी क्रॉसिंग के पास कालिंदी एक्सप्रेस को बेपटरी करने की साजिश के बाद से आरपीएफ ट्रेन हादसा रोकने व पटरियों और रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद है। इसी के चलते ट्रैक मित्र बनाने का फैसला लिया गया है। आरपीएफ थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक मित्र रेलवे पटरियों के आसपास होने वाली हर छोटी-बड़ी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख सुरक्षा करेंगे और किसी भी आशंका पर तत्काल फोन पर सूचना देंगे। आरपीएफ ट्रैक मित्रों को आई कार्ड भी मुहैया कराएगी।