अपनी बेबाकी अाैर विवादित बाेल के लिए फेमस जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने अाखिरकार अपने प्यार का इजहार कर ही दिया। वर्षाें बाद उन्हाेंने फेसबुक पर दिल का गहरा राज बयां किया है।
विज्ञापन
2 of 4
जयललिता व जस्टिस मार्कंडेय काटजू
जस्टिस काटजू ने फेसबुक पर लिखा, 'जवानी के दिनों में जयललिता मेरा क्रश थीं। मेरी नजर में वो बेहद खूबसूरत थीं। हालांकि ये एकतरफा प्यार था।जयललिता को इसकी खबर भी नहीं थी।' अागे पढ़िए अाैर क्या बाेले जस्टिस काटजू...
विज्ञापन
3 of 4
जस्टिस मार्केंडेय काटजू व जयललिता
इसी पोस्ट में जस्टिस काटजू ने जयललिता के साथ पहली मुलाकात का भी जिक्र किया है। काटजू लिखते हैं, 'मैं जयललिता से पहली बार साल 2004 में चेन्नई के राज भवन में मिला। मैं वहां मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की शपथ लेने गया था। वो उस वक्त तमिलनाडु की मुख्यमंत्री थीं। जयललिता उस वक्त भी खूबसूरत थीं। जाहिर है मैं उनके सामने जवानी के दिनों में अपने जज्बात जाहिर नहीं कर सकता था। ये गलत होता।' इसके बाद काटजू ने जयललिता की पुरानी फिल्म का एक गीत भी शेयर किया.।
जब जयललिता आखिरी दिनों में अस्पताल में भर्ती थीं, जस्टिस काटजू ने फेसबुक पर ही जयललिता के साथ अपनी दो मुलाकातों का जिक्र किया था। इसके बाद उन्होंने 'अम्मा' के साथ अपनी पुरानी तस्वीर को शेयर किया और तस्वीर को शीर्षक दिया 'शेरनी और शेर।'