फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्कूल खुला होता तो बच जाती बच्चों की जिंदगी... लालू ने पहले खाया जहर फिर किया ये काम; इसलिए कत्ल कर दी जान

Sat, 20 Dec 2025 10:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर के बिल्हौर में एक सराफ ने दो बेटों को ईंट से कूंच दिया। पिता से हमले में छोटे बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। बेटों पर हमले के बाद सराफ ने खुद भी जान दे दी। तीन साल पहले 19 दिसंबर को ही पत्नी की मौत हुई थी। सराफ के पास सुसाइड नोट भी मिला है।
 
विज्ञापन
1 of 10
कानपुर में हत्या के बाद की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के बिल्हौर के अरौल में शुक्रवार सुबह सराफ अजय कटियार ने पत्नी की मौत वाले दिन दो बेटों रुद्र (12) और शुभम (7) को ईंट से कुंचने के बाद खुद भी जान दे दी। छोटे बेटे की मौत हो गई जबकि बड़ा बेटा गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मौके से एक सुसाइड नोट, जहर की खाली शीशी और खून से सनी ईंट मिली है। सराफ की पत्नी की मौत 19 दिसंबर 2022 को हुई थी। वह तब से मानसिक रूप से परेशान था। सराफ ने सुसाइड नोट अपने पिता के नाम लिखा है।
विज्ञापन

2 of 10
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अरौल पुलिस को शुक्रवार की सुबह 10 बजे सूचना मिली कि आचार्यनगर निवासी सराफ अजय कटियार (35), बेटे रुद्र और शुभम के साथ कमरे में बंद हैं। मेनगेट नहीं खुल रहा है। पुलिस ने परिजन और पड़ोसियों के सहयोग से किसी तरह गेट खोला। 
 
विज्ञापन

3 of 10
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़े थे दोनों बेटे
आंगन मे दोनों बेटे खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़े थे। पास में ही अजय भी बेसुध पड़ा था और गले में फंदा बंधा था। पुलिस ने तीनों को बिल्हौर सीएचसी भिजवाया जहां डॉक्टरों ने अजय और शुभम को मृत घोषित कर दिया। रुद्र को हैलट रेफर कर दिया गया।
 

4 of 10
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटों के सिर ईंट से कूंचने के बाद खाया जहर
पुलिस के अनुसार, उसने बेटों के सिर ईंट से कूंचने के बाद खुद पहले जहर निगला फिर साड़ी के सहारे फंदा लगाने की कोशिश की लेकिन फंदा टूटने से वह नीचे गिर गया। 
 
विज्ञापन

5 of 10
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी की मौत के बाद से अवसाद में था सराफा कारोबारी
डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी, एसीपी बिल्हौर मंजय सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। डीसीपी दिनेश चंद्र ने बताया कि परिजनों की बातचीत से पता चला है कि सराफा कारोबारी पत्नी की मौत के बाद से अवसाद में था। उसके माता-पिता हाशिमपुर में रहते हैं। सूचना पर वह भी आ गए। 
 
विज्ञापन

6 of 10
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी की हत्या का लगा था आरोप
डीसीपी के मुताबिक अजय के साले ने जीजा पर बहन अलका की हत्या का आरोप लगाया था। उनके मुताबिक अजय ने ससुराल में तीन साल पहले अलका के सिर पर हमला कर दिया था जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। घरवालों ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी।
 
विज्ञापन

7 of 10
शुभम की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूल खुला होता तो बच सकती थी बच्चों की जान, सुबह के बाद नहीं दिखा
रुद्र और शुभ अरौल के गायत्री स्कूल में पढ़ते थे। शुक्रवार को छुट्टी की वजह से दोनों घर पर ही थे। मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि सर्दी के कारण स्कूल की छुट्टी न हुई होती तो दोनों बच्चे स्कूल चले गए होते। अजय भी दुकान पर समय से चले जाते। 
 

8 of 10
घायल रुद्र की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अजय ने जिस ईंट से बेटों पर हमला किया, वह घटनास्थल से पुलिस ने बरामद की है। मौके से बालों में लगाई जाने वाली डाई के कुछ पैकेट भी मिले हैं। आसपास घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो सुबह 6:20 बजे अजय कटियार साफ-सफाई के लिए बाहर दिखा फिर अंदर चला गया। इसके बाद वह घर से बाहर नहीं निकला।
 

9 of 10
मृतक लालू उर्फ अजय कटियार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले जहरीला पदार्थ खाया फिर लालू ने फंदा लगाने का किया प्रयास
अरोल थानाध्यक्ष जनार्दन यादव ने बताया कि जांच अधिकारियों की पड़ताल में सामने आया है कि लालू ने पहले ईंट से बच्चों पर कई वार किए, बच्चों के खून से लथपथ हो जाने के बाद लालू ने गिलास से जहर मिलाकर निगला।
विज्ञापन

10 of 10
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद रस्सी और एक पुराने कपड़े से फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन जहर का असर होने के कारण फंदा लगने से पहले ही टूट गया। वह भी बेसुधहोकर गिर गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें