हर कोई हैरान था जब बाबा रामदेव, पावर पफ गर्ल्स, मोटू-पतलू आदि नामी कैरेक्टर ने कार रैली में हिस्सा लिया। मौका था जेसीआई इंडस्ट्रियल की ओर से आयोजित ‘हील्स ऑन द व्हील्स’ कार रैली का। इस रैली में करीब 100 महिला सदस्यों ने हिस्सा लिया। एनआरआई सिटी से शुरू हुई इस कार रैली में हिस्सा लेने आईं ‘हसीनाओं’ का गेटअप देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
2 of 6
महिला कार रैली में कार सजाकर यूं पहुंची महिलाएं
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
इसमें कोई आसाराम बनकर आया था, कोई बाबा रामदेव, कोई मास्टशेफ तो कोई कार्टून कैरेक्टर मोटू-पतलू। क्लब सचिव पुरुषोत्तम बंसल ने बताया कि इस रैली का मकसद महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। साथ ही, यह संदेश देना है कि कानपुर को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाएं।
विज्ञापन
3 of 6
खुद भी सजी और कारों को भी सजाकर लाई महिलाएं
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
दिए गए थे टास्क
इस कार रैली को रोचक बनाने के लिए सभी महिला सदस्यों को कुछ टास्क दिए गए थे जिनको पूरा करते हुए उन्हें कानपुर क्लब पहुंचना था। रैली में हिस्सा लेने आईं प्रियंका मलानी ने बताया कि बाइक पर बैठकर व हेलमेट लगाकर सेल्फी खींचना व किसी होटल में जाकर एक मिनट तक ध्यान लगाने जैसे टास्क रास्ते में पूरे करते हुए फिनिश पाइंट कानपुर क्लब में पहुंचना था।
4 of 6
महिला कार रैली में दिखे मोटू-पतलू
- फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
सभी सदस्यों ने बताया कि उनको यह टास्क पूरा करने में बहुत मजा आया। इस रैली में भावना भाटिया, रिधी भाटिया, दिव्या भाटिया व रश्मी जैन की टीम ने बाजी मारी। वहीं, वंदना सोनी, पल्लवी, रितिका व शिल्पा की टीम दूसरे व अकांशा, प्रियंका, श्वेता और भूमिका की टीम तीसरे नंबर पर रही।
विज्ञापन
5 of 6
महिलाओं की कार रैली में 'एक आस्था ऐसी भी'
- फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
बेस्ट ड्रेस और बेस्ट कार सजावट का भी मिला अवार्ड
रैली में सदस्य खुद तो अलग-अलग कैरेक्टर के रूप में सज कर आए थे। वहीं, उन्होंने अपनी कार को भी ट्रेंडी और अमेजिंग लुक दिया था। किसी ने अपनी कार को कॉफी विद करन तो किसी ने खतरों के खिलाड़ी के शो की तरह सजाकर आए थे। सदस्यों के साथ उनकी कार का लुक भी हर किसी को आकर्षित कर रहा था।
महिलाओं की रैली में दिखे अलग-अलग रंग
- फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
बेस्ट ड्रेस्ड कार के लिए रिचा, प्रेरणा व चित्रांशी अग्रवाल को प्रथम परस्कार मिला। वहीं बेस्ट ड्रेस के लिए आकांक्षा, भूमिका, प्रियंका और श्वेता को प्रथम पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में रमन भल्ला, अंकिता गर्ग, मनीषा नेवटिया, राधा डालमिया, चारू भाटिया सहित अन्य लोग शामिल हुए।
- जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल ने आयोजित की महिला कार रैली
- अपनी-अपनी कार में कोई बना बाबा रामदेव तो कोई कपिल शर्मा