प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने फतेहपुर के तपस्वी नगर में शनिवार दोपहर को गोवर्धन योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने तपस्वी सेवारथ का भी लोकार्पण किया। वह समाजसेवी अशोक तपस्वी और धर्मेंद्र सिंह जनसेवक के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं।