फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एेसा क्या हुअा जाे NIA की छापेमारी के बाद हथौरा मदरसे में बढ़ने लगी है सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 06 Apr 2018 08:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
मदरसा हथौरा के मुख्य गेट पर आगंतुकों की इंट्री करता कर्मचारी।
बीते दिनाे मदरसा जामिया अरबिया हथौरा में एनअाईए की छापेमारी से हड़कंप मच गया था। एनआईए जांच के बाद मदरसा जामिया अरबिया हथौरा के संचालकों ने व्यवस्थाओं में कई बदलाव किए हैं। अब मदरसा परिसर में सीसी टीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। साथ ही मुख्य गेट पर हरेक आगंतुक की इंट्री की जा रही है।
 

 
विज्ञापन

2 of 4
हथौरा मदरसा के गेट पर लगा सीसी टीवी कैमरा
छात्रों के परिजनों या अन्य मेहमानों को आने और रुकने का उनसे आईडी ली जा रही है। हालांकि छात्रों के दाखिले में मदरसा प्रशासन आईडी लेने का प्रावधान पहले से ही लागू किए है। 
एनआईए टीम ने पिछले माह मदरसे में जांच के दौरान सीसी टीवी कैमरे लगाने को कहा था, ताकि मदरसे की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके।   
 
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
आने-जाने वालों पर नजर रहे। इसके अलावा मदरसा आने वालों की इंट्री के लिए रजिस्टर बनाने को भी कहा था। मदरसा संचालक मुफ्ती मुजीब अहमद ने बताया कि यह दोनों ही बातें मदरसे के हक और हित में हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
तत्काल ही इस पर अमल करते हुए पूरे मदरसे और परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है। इसके अलावा मुख्य गेट पर एक कर्मचारी की तैनाती की गई है। जो हरेक आगंतुक का ब्योरा रजिस्टर में दर्ज करता है। तलबा (छात्र) के परिजन या अन्य कोई मेहमानों के रूकने पर उनकी आईडी ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें