लोकसभा की कानपुर नगर और अकबरपुर सीट के लिए सोमवार को कई प्रत्याशियों ने नामांकन जुलूस निकाले। पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम न होने से स्वरूप नगर से कलेक्ट्रेट के बीच भीषण जाम लग गया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ ही एंबुलेंस भी जाम फंस गईं।
तस्वीरों में देखिए गर्मी से बिलबिलाए लोगों का हाल
विज्ञापन
2 of 10
नामांकन जुलूसों ने रुलाया
- फोटो : अमर उजाला
स्कूली वाहन फंसने से बच्चे पसीना से तरबतर हो गए। डीजे और लाउडस्पीकर ने जाम में फंसे लोगों को रुला दिया। लोग नेताओं को कोसते रहे। अफसरों की गाड़ियों के हूटर बजे तो ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था संभाली। तब करीब दो घंटे बाद यातायात व्यवस्थित हो सका।
विज्ञापन
3 of 10
नामांकन जुलूसों ने रुलाया
- फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम पाल और भाजपा प्रत्याशी सांसद देवेंद्र सिंह भोले के नामांकन जुलूस मोतीझील से निकालने की तैयारी की गई। देवेंद्र सिंह समर्थक करगिल पार्क के सामने जुटे, जबकि राजाराम समर्थक शिवाजी गेट पर।
4 of 10
नामांकन जुलूसों ने रुलाया
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 10 बजे से ही कार्यकर्ता इकट्ठा होने लगे। दोपहर 12:30 बजे दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ इकट्ठा हो गई तो जाम लग गया। अशोक नगर से स्वरूप नगर रोड पर वाहनों की लाइन लग गई। ऐसी ही स्थिति शिवाजी गेट के आसपास हो गई।
विज्ञापन
5 of 10
नामांकन जुलूसों ने रुलाया
- फोटो : अमर उजाला
इससे केडीए से शिवाजी गेट, स्वरूप नगर थाने से बेनाझाबर रोड, अशोक नगर, मोतीझील के चारों तरफ जाम लग गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस अफसरों ने राजाराम के समर्थकों से जुलूस उठाने को कहा। राजाराम का जुलूस उठने के करीब आधे घंटे बाद देवेंद्र सिंह का जुलूस निकला।
विज्ञापन
6 of 10
नामांकन जुलूसों ने रुलाया
- फोटो : अमर उजाला
जुलूसों से स्वरूप नगर, बजरिया, चुन्नीगंज, बड़ा चौराहा और कचहरी रोड पर जाम लग गया। इसी बीच सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार राम कुमार का नामांकन जुलूस नवीन मार्केट से उठा।
विज्ञापन
7 of 10
नामांकन जुलूसों ने रुलाया
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद प्रसपा प्रत्याशी राजीव मिश्रा व महेंद्र सिंह भी जुलूस के साथ नामांकन कराने निकल पड़े।
8 of 10
नामांकन जुलूसों ने रुलाया
- फोटो : अमर उजाला
इससे जाम की स्थिति और विकराल हो गई।
9 of 10
नामांकन जुलूसों ने रुलाया
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को स्वरूप नगर से बड़ा चौराहा के लिए तैनात किया।